ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
मध्यप्रदेश

राजधानी में छाया महावीर जयंती का उल्‍लास, चौक जिनालय से निकली भव्‍य शोभायात्रा, सीएम शिवराज हुए शामिल

भोपाल ।   अहिंसा के प्रेरणा स्त्रोत, जियो और जीने दो का संदेश देने वाले तीर्थंकर भगवान महावीर की आज जयंती मनाई जा रही है। शहर के जिनालयों में श्रद्धालुओं का तांता लगा है। जगह-जगह महावीर जयंती का उल्‍लास नजर आ रहा है। भगवान महावीर की शोभायात्राएं निकाली जा रही हैं। शहर के प्रमुख चौक जिनालय से श्री दिगंबर जैन समाज ट्रस्‍ट समिति की ओर से भव्‍य शोभा यात्रा निकाली जा रही है। इसमें दो से तीन रथ में भगवान महावीर की प्रतिमाएं रखी हुई हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इस शोभायात्रा में शामिल हुए और जैन समाज के लोगों को भगवान महावीर जयंती की बधाई दी। उन्‍होंने चौक जिनालय पहुंचकर शोभायात्रा से पूर्व रथ में सवार भगवान महावीर की पूजा-अर्चना की। समाज में प्रेम, सौहार्द और अहिंसा की पवित्र भावना की वृद्धि तथा जगत कल्याण के लिए प्रार्थना की। इस दौरान भोपाल के पूर्व महापौर आलोक शर्मा भी उनके साथ थे।

इसके अलावा अशोका गार्डन, चंदन नगर, साकेत नगर समेत सभी जिनालयों में धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। रथ, बैंड सहित आकर्षक चल समारोह निकाले जा रहे हैं। शहर के जैन मंदिरों में भगवान महावीर का अभिषेक पूजन सहित धार्मिक विधान हो रहे हैं। भोपाल जैन समाज में भगवान महावीर जन्म कल्याणक को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है।

इधर, श्वेतांबर जैन समाज द्वारा वषीर्दान का वरघोड़ा निक रहा है। श्वेतांबर जैन मूर्ति पूजक संघ के अध्यक्ष राजेश तातेड़ ने बताया कि आचार्य पीयूष सागर महाराज के सानिध्य में कोहेफिजा जिनालय में भगवान महावीर की शोभायात्रा एवं भोपाल की बेटी दीक्षार्थी प्रभुति ओस्तवाल का वर्षी दान का वर घोड़ा निकाला जा रहा है, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए सिंधु भवन कोहेफिजा पहुंचेगा। यहां पर धार्मिक आयोजन पूरे दिन चलते रहेंगे।

तुलसी नगर में जिनालय से शोभायात्रा निकाली जा रही है।

भगवान महावीर की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार कर मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान हो रहे हैं। श्रद्धालु श्री महावीर पूजा-अर्चना के साथ धर्म ध्वजा फहराएंगे। ध्वज वंदन करेंगे और जिनालय की 108 परिक्रमा कर संपूर्ण जगत के सुख, शांति की कामना करेंगे।

कोलार मंदाकिनी मैदान :

मुनि उत्तम सागर महाराज, मुनि कुन्थु सागर महाराज, मुनि पुराण सागर महाराज के सानिध्य में मंदाकिनी मैदान कोलार रोड पर विशेष कार्यक्रम हो रहा है। भगवान महावीर की जयंती मनाई जा रही है। पंच कल्याणक महोत्सव समिति नए भोपाल के विभिन्न मंदिर समितियों द्वारा शोभायात्राएं मंदाकिनी मैदान कोलार दोपहर एक बजे तक पहुंचेगी। इसके अलावा यहां मुनिसंघ के सानिध्य में 17 से 24 अप्रैल तक होने वाले पंच कल्याणक महोत्सव के प्रमुख पात्रों का चयन और मुनि उत्तम सागर महाराज का दीक्षा दिवस भी मनाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button