ब्रेकिंग
मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्राचीन पत्थर के स्तंभ 'दीपथून' पर नहीं जल सका दीपक: सुप्रीम कोर्ट... श्रीनगर में आयोजित 'वक्फ दिवस' समारोह के दौरान बजाए गए 'वंदे मातरम' पर धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि ... उत्तराखंड की राजनीति में गरमाई 'बैणी-भुली योजना': 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी ... अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ का फाइनल स्थगित: नदावां गांव में उमड़ी बेकाबू भीड़ के ... बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुसाफिरखाना की तोड़फोड़ पर लगी रोक सोमवार तक रखी बरकरार, परिसर में प्रवेश पर लगा... भोपाल में पुलिस के हत्थे चढ़ा 12वीं पास फर्जी आईएएस अधिकारी: वकील, सरपंच और बिल्डर समेत 100 से अधिक ... पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बिछाई सियासी बिसात: आम आदमी पार्टी से आए सात राज्यसभा सांसदों ... पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल: चंडीगढ़ में प्रदेश चुनाव समिति की पहली ब... महाराष्ट्र में परिसीमन बिल को लेकर महाविकास अघाड़ी में बढ़ी राजनीतिक हलचल: सुप्रिया सुले के बयानों प... पुष्कर मेला 2026 में छाया सीकर से आया ऊंट 'बादल': शाही श्रृंगार और शानदार नृत्य से देशी-विदेशी सैलान...
देश

महात्मा गांधी से कांग्रेस के गांधी परिवार का कोई रिश्ता नहीं : गजेंद्र सिंह शेखावत

नई दिल्ली | केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान के श्रीगंगानगर में कथित तौर पर कांग्रेस नेता द्वारा हिंसा करने पर गांधी परिवार पर निशाना साधा है। शेखावत ने कहा कि महात्मा गांधी से कांग्रेस के गांधी परिवार का कोई रिश्ता नहीं है। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि गांधी सरनेम का दुरुपयोग करने के अलावा कांग्रेस के गांधियों ने बापू जैसा कुछ नहीं किया, जिसका सबूत श्रीगंगानगर में सड़क के गुंडे की भांति हिंसा करते ये कांग्रेसी नेता हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस का हश्र महात्मा गांधी जानते थे, इसलिए आजादी के बाद पार्टी की जरूरत नहीं समझते थे। शेखावत ने कहा कि बापू का सपना तभी पूरा होगा, जब कांग्रेस का अस्तित्व मिट जाएगा।

इसके साथ ही गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से राजस्थान छोड़ने की अपील की है। राजस्थान के अलवर जिले में घरों पर धार्मिक ध्वज नहीं लगाने और छत से शोभायात्रा देखने की रोक के प्रशासन के आदेश पर शेखावत ने कहा, गहलोत साहब, सारे फैसले तुष्टीकरण पॉलिसी के मद्देनजर ले रहे हैं। इस पॉलिसी से बाहर के धमार्नुयायी क्या करें? राजस्थान छोड़ दें?

दरअसल पिछले 2 दिनों से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और केंद्रीय मंत्री शेखावत के बीच जुबानी जंग जारी है। सीएम गहलोत ने पूर्व में शेखावत पर पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को राष्ट्रीय दर्जा दिलाने के लिये काम नहीं करने का आरोप लगाया था। इसके जवाब में शेखावत ने सोमवार को गहलोत पर हमला बोलते हुए कहा, अशोक गहलोत के बयानों में मुझे जोधपुर में उनके पुत्र की हार की खीझ सुनाई देती है। वे आज तक जोधपुर लोकसभा सीट का परिणाम नहीं भूल पाए हैं, जिसमें जनता जनार्दन ने मोदीजी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए मुझे आशीर्वाद दिया था।

इससे पहले गहलोत ने रविवार को शेखावत पर प्रधानमंत्री से ईआरसीपी प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय महत्व की परियोजना घोषित नहीं करवा पाने का आरोप लगाया था।

Related Articles

Back to top button