ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
देश

हरिओम पाइप की स्टॉक एक्सचेंज पर धमाकेदार लिस्टिंग, पहले ही दिन निवेशकों को मिला 51% का रिटर्न

Hariom Pipes Industries IPO: हैदराबाद की कंपनी हरिओम पाइप इंडस्ट्रीज के शेयर बुधवार को अपने आईपीओ प्राइस से 44 फीसदी प्रीमियम रेट पर लिस्ट हुआ है.

Hariom Pipes Industries IPO: हरिओम पाइप इंडस्ट्रीज (Hariom Pipes Industries) के आईपीओ की स्टॉक एक्सचेंज पर शानदार लिस्टिंग हुई है. हैदराबाद की कंपनी हरिओम पाइप इंडस्ट्रीज के शेयर बुधवार को अपने आईपीओ प्राइस से 44 फीसदी प्रीमियम रेट पर लिस्ट हुआ है.  निवेशकों की खरीदारी के चलते शेयर 51 फीसदी ऊपर 231 रुपये पर जा पहुंचा. जिसके बाद अपर सर्किट लगने के चलते शेयर में ट्रेडिंग रोकना पड़ा. हरिओम पाइप इंडस्ट्रीज ने 153 रुपये के रेट पर अपना आईपीओ जारी किया था.

इससे पहले शेयर बीएसई पर आईपीओ प्राइस के मुकाबले 39.86 फीसदी की बढ़त के साथ 214 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ तो एनएसई पर 43.79 फीसदी के प्रीमियम के साथ 220 रुपये पर शेयर की लिस्टिंग हुई. हरिओम पाइप इंडस्ट्रीज 30 मार्च 2022 को खुला था और 5 अप्रैल तक आवेदन के लिए आईपीओ खुला था. कंपनी ने 144 से 153 रुपये का प्राइस बैंड तय किया था. कंपनी ने आईपीओ के जरिए बाजार से 130 करोड़ रुपये जुटाये हैं. इस आईपीओ के जरिए 85 लाख शेयर्स का फ्रेश इश्यू जारी किया गया है.  न्यूनत्तम निवेश की लिमिट 14111 रुपये थी और एक लॉट में  98 शेयर्स थे.

कहां होगा पैसों का इस्तेमाल?इस आईपीओ राशि के जरिए जुटाए गई राशि का इस्तेमाल कंपनी के कारोबार को बढ़ाने और वर्किग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाएगा.

क्या है कंपनी का कारोबार?कंपनी के कारोबार की बात करें तो हैदराबाद बेस्ड हरिओम पाइप माइल्ड स्टील (एमएस) पाइप्स, स्काफफोल्डिंग, एचआर स्ट्रिप्स, एमएस बिलेट्स और स्पंज आयरन सहित आयरन और स्टील के प्रोडक्ट्स बनाती है.

कंपनी के पास हैं 1400 से ज्यादा डिस्ट्रीब्यूटर्स इसके अलावा कंपनी के पास 1400 से ज्यादा डिस्ट्रीब्यूटर्स और डीलर्स हैं. हरिओम पाइप्स’ ब्रांड नेम के जरिए कंपनी भारत के पश्चिमी और दक्षिणी एरिया में एमएस पाइप्स का कारोबार करती है.

Related Articles

Back to top button