ब्रेकिंग
Punjab Transfer Policy Update: पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के तबादलों की समय-सीमा बढ़ी; अब 30 जून तक... Punjab Weather Alert: पंजाब के 13 जिलों में मौसम विभाग का येलो अलर्ट; तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी Ajnala Land Dispute: अजनाला के खतराय कलां गांव में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष; फायरिंग में एक की मौत... Mahakaleshwar Temple Ujjain: बाबा महाकाल के दर्शनों का नया रिकॉर्ड; 3 दिनों में 7 लाख से ज्यादा भक्त... Bhopal Crime News: रानी कमलापति स्टेशन से आईएसबीटी जा रही महिला का बैग ऑटो में छूटा; पुलिस ने सीसीटी... Ujjain News: महामंडलेश्वर सुमिनानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी; पत्र में कन्हैया लाल हत्याक... Ujjain Suicide Case: UPSC एस्पिरेंट राहुल ने की आत्महत्या; 6 पन्नों के सुसाइड नोट में ससुराल वालों प... Agar Malwa Police Controversy: फर्जी ड्रग्स केस में घिरे 90 पुलिसकर्मी; कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन था... MP High Court: दागदार अधिकारी को नहीं मिल सकता चीफ इंजीनियर का प्रभार; हाईकोर्ट ने PWD को दिए सख्त न... Indore Crime News: कार का शीशा खटखटाकर मोबाइल लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार; यूपी के 5 शातिर ठग चढ़े पुलि...
देश

Navjot Singh Sidhu ने चरणजीत सिंह चन्नी पर बोला हमला, कहा- पंजाब के लिए जारी रखेंगे लड़ाई

Punjab News: नवजोत सिंह सिद्धू ने अवैध रेत खनन का मुद्दा फिर से उठाया है. सिद्धू ने बिना नाम लिए चरणजीत सिंह चन्नी को निशाने पर लिया.

Punjab News: अवैध रेत खनन के मामले में पंजाब के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी की मुश्किल बढ़ती जा रही है. प्रवर्तन निदेशालय ने चरणजीत सिंह चन्नी को अवैध रेत खनन के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था. इसके बाद पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने चरणजीत सिंह चन्नी पर हमला बोला है.

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब के लिए उनकी लड़ाई जारी रहेगी. सिद्धू ने चन्नी पर नाम लिए बिना हमला बोला. सिद्धू ने कहा, ”मेरी लड़ाई पंजाब के लिए थी, रेत के लिए नहीं. जमीन जिनके कब्जे में थी. रेत और शराब माफिया के हितों ने पंजाब को लूटा है. या तो पंजाब रहेगा या फिर माफिया. मेरी लड़ाई जारी रहेगी.”

नवजोत सिंह सिद्धू पहले भी अवैध रेत खनन का मुद्दा उठाते रहे हैं. नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान भी अवैध रेत खनन के मामले को लेकर कई बार चरणजीत सिंह चन्नी पर हमला बोला था.

चन्नी ने कही यह बात

अवैध रेत खनन के मामले में चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह हनी पहले से ही जेल में है. गुरुवार को चरणजीत सिंह चन्नी से इस मामले में ईडी ने 6 घंटे तक पूछताछ की है. चन्नी ने कहा, ”मुझे कल बुलाया गया और मैंने ईडी के सामने पेश होकर अपना बयान ​दे दिया। मुझे दोबारा नहीं बुलाया गया है, मुझसे जो पूछा गया मैंने वो बता दिया.”

बता दें कि चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब विधानसभा चुनाव में चमकौर साहिब और भदौर से हार का सामना करना पड़ा. विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद से ही चरणजीत चन्नी एक्टिव पॉलिटिक्स में नज़र नहीं आ रहे हैं.

Related Articles

Back to top button