ब्रेकिंग
RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ... Dhamtari Elephant Alert: पैरी नदी पार कर धमतरी पहुँचा चंदा दल का दंतैल हाथी; भालू की मौजूदगी से ग्रा... Kawardha News: कवर्धा में शराबियों और चखना सेंटरों पर गाज; सिटी कोतवाली इलाके में दर्ज हुए आबकारी के... Balodabazar News: बलौदाबाजार में मीडिया से विवाद और शराबी शिक्षक मामले में बड़ी कार्रवाई; प्राचार्या...
मध्यप्रदेश

भोपाल केरवा डेम में पिकनिक मनाने पहुंचे तीन किशोर डूबे, मौत

भोपाल।   रातीबड़ थाना इलाके में गुरुवार को केरवा डेम में नहाने गए किशोरों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव पानी से बाहर निकाले और पंचनामा तैयार कर उन्‍हें पीएम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक निशांत जैन, मोहित सोधिंया, शुभम अपने एक दोस्‍त के साथ गुरुवार को केरवा डेम पर पिकनिक मनाने गए थे। यहां वह दोपहर के समय डेम में नहाने पहुंच गए, लेकिन उनका एक साथी डेम के बाहर ही खड़ा हुआ था। इसी दौरान तीनों डेम के उस हिस्से में पहुंच गए जहां गहराई अधिक है। वह डूबने लगे तो उन्होंने बचाव के लिए आवाज लगाई। लेकिन कोई उनकी मदद के लिए पहुंच पाता, इससे पहले ही तीनों गहरे पानी में डूब गए। घटना के समय किनारे पर खड़े उनके दोस्त की चीख-पुकार सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए थे। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तीनों किशोरवय बालकों को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि तीनों डेम के उस हिस्से में नहा रहे थे, जहां खतरे का संकेतक लगा हुआ था। बताया जा रहा है कि डैम के अंदर गहरे कुआंनुमा गड्डे हैं, जिनमें फंसने की वजह से वे बाहर नहीं निकल सकें और उनकी मौत हो गई!

Related Articles

Back to top button