ब्रेकिंग
Kolkata Blast 1993: सुप्रीम कोर्ट ने दोषी मोहम्मद राशिद खान की रिहाई पर लगाई रोक, जारी किया नोटिस Shala Praveshotsav 2026: गुजरात में शिक्षा का महाकुंभ; सीएम भूपेंद्र पटेल ने किया 'निपुण गुजरात' कार... Bhawanipur Election Case: ममता बनर्जी की याचिका पर कलकत्ता हाई कोर्ट का बड़ा आदेश; सुरक्षित रखे जाएंग... Jammu News: अमरनाथ यात्रियों के लिए तैयार हुआ आधार शिविर; भगवती नगर यात्री निवास में सुरक्षा और सुवि... Coaching Center Fire Safety: लखनऊ हादसे के बाद दिल्ली के कोचिंग सेंटरों का रियलिटी चेक; दांव पर है ह... Bharat Bhushan Tiwari Encounter: बिहार मानवाधिकार आयोग सख्त; प्रशासन से तलब की रिपोर्ट, पुलिस ने मान... Maharashtra Anti-Drug Drive: नशा तस्करों पर सीएम फडणवीस का बड़ा एक्शन; 254 करोड़ से ज्यादा का ड्रग्स... Dr. Syama Prasad Mookerjee: भाजपा नेता तरुण चुघ ने की बलिदान से जुड़े रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग Indore News: एंबुलेंस में न्याय मांगने पहुंची 80 वर्षीय बुजुर्ग; गांधी नगर में संपत्ति हड़पने का सनसन... Uttarakhand News: सीएम धामी की उच्चस्तरीय बैठक; चारधाम और हेमकुंट साहिब आने वाले पर्यटकों से की शांत...
व्यापार

वित्त मंत्रालय ने कपास आयात पर 30 सितंबर तक कस्टम ड्यूटी से छूट दी, ग्राहकों को भी होगा फायदा

Custom Duty on Cotton Import: सीबीआईसी ने कपास आयात के लिये सीमा शुल्क और कृषि अवसंरचना विकास उपकर से छूट को अधिसूचित किया है जो आज से लागू हो गया है.

Custom Duty: वित्त मंत्रालय ने बुधवार को कपास आयात पर 30 सितंबर तक सीमा शुल्क की छूट देने की घोषणा की. इससे कपड़ा उद्योग के साथ उपभोक्ताओं को भी लाभ होगा. फिलहाल कपास आयात पर पांच फीसदी का मूल सीमा शुल्क (बीसीडी) और पांच फीसदी का कृषि अवसंरचना विकास उपकर (एआईडीसी) लगता है. उद्योग घरेलू कीमतों में कमी लाने के लिये शुल्क से छूट की मांग कर रहा था.

14 अप्रैल यानी आज से प्रभावी होगी अधिसूचनाकेंद्रीय अप्रत्यक्ष और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने कपास आयात के लिये सीमा शुल्क और कृषि अवसंरचना विकास उपकर से छूट को अधिसूचित किया है. सीबीआईसी ने कहा, “अधिसूचना 14 अप्रैल, 2022 से प्रभाव में आएगी और 30 सितंबर, 2022 तक लागू रहेगी.”

पूरे कपड़ा क्षेत्र को होगा लाभइस छूट से पूरे कपड़ा क्षेत्र को लाभ होगा. इनमें धागा, परिधान आदि शामिल हैं. साथ ही उपभोक्ताओं को भी राहत मिलेगी. कपड़ा निर्यात को भी फायदा होगा. बता दें कि उद्योग लंबे समय से इस छूट की मांग कर रहा था और इसके अमल में आने से उनकी ये मांग पूरी हुई है.

जीएसटी बढ़ाने की संभावना थीनए साल के मौके पर कपड़ों पर जीएसटी के बढ़ाने को लेकर जीएसटी काउंसिल ने फैसला लिया था कि इसे नहीं बढ़ाया जाए. इसके अलावा हाल ही में सरकार ने फुटवियर पर जीएसटी में बदलाव किया है. इसका असर रिटेल फुटवियर की कीमतों में बदलाव के रूप में देखा जा रहा है.

Related Articles

Back to top button