ब्रेकिंग
AIMPLB Press Conference: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का देशव्यापी अभियान; UCC और बुलडोजर कार्रवाई के खिल... Andhra Pradesh News: 'शिरडी साईं बाबा हिंदू परंपराओं का हिस्सा नहीं', मंत्री आनम रामनारायण रेड्डी के... Delhi News: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सैदुलाजाब और हौज रानी के पीड़ित परिवारों को दिए 10-10 लाख रुपय... Seemanchal Flood News: कोसी और महानंदा का बढ़ा जलस्तर; किशनगंज में पुल धंसने से संपर्क टूटा, लाखों की... Jaunpur News: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर लाखों की चोरी, मामला उठाने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस Maharashtra MLC Election Results: नासिक में भाजपा के बागी गोकुल गीते की बड़ी जीत; शिंदे गुट के उम्मीद... Bishrakh Viral Video: नोएडा में युवती का सड़क पर हंगामा; हाथ में सिगरेट और पास में शराब, सोशल मीडिया... Baghpat Crime News: पत्नी और प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश; युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर जिंदा जलाया MP High Court News: राम राजा मंदिर दान हेराफेरी मामला; मुन्नालाल तिवारी को बड़ी राहत, अब मामले में न... Lucknow Fire News: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग; जान बचाने के लिए छतों से कूदे छात्र, मची अफ...
देश

बिना जांच के PM-CM भी नहीं गिरा सकते मकान, खरगोन में बुलडोजर की कार्रवाई पर बोले अशोक गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा की बीजेपी के लोग चुनाव जीतने के लिए हथकंडे अपना रहे हैं और देश के लोगों को इनके हथकंडों को समझना होगा.

CM Ashok Gehlot on Bulldozer:  राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने  कहा कि देश में कानून और संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और लोकतंत्र खतरे में है. करौली में जो कुछ भी हुआ वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी उसकी हम सब ने निंदा की.  उन्होंने आगे कहा कि बिना किसी जांच, बिना किसी को दोषी ठहराए किसी का मकान तोडने का अधिकार तो मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के पास भी नहीं होता. कानून के राज से ही देश चलता है. प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा की बीजेपी के लोग चुनाव जीतने के लिए हथकंडे अपना रहे हैं और देश के लोगों को इनके हथकंडों को समझना होगा.

‘बनाया जा रहा मुद्दा’वहीं बीजेपी युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या करौली शहर में हाल में हुई हिंसा व आगजनी की घटना के पीड़ितों से मिलने के लिए बुधवार को राजस्थान आए थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया था. बाद में सूर्या ने राज्य सरकार पर कई तरह के आरोप लगाए. इस बारे में पूछे जाने पर गहलोत ने यहां संवाददाताओं से कहा, “तेजस्वी सूर्या यहां किस काम के लिए आए. करौली में जो कुछ भी हुआ वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी उसकी हम सब ने निंदा की. उस वक्त भी हमनें कहा था कि ये लोग आग लगाने का काम करते हैं. उसके बाद इन लोगों ने करौली को मुद्दा बना लिया.”

‘नहीं होनी चाहिए ऐसी घटना’गहलोत ने कहा, “करौली की घटना के बाद हमने दो दिन पुलिस अधिकारियों से बैठक की और कहा कि करौली जैसी और घटना नहीं होनी चाहिए. रामनवमी पर राजस्थान में किसी जगह अप्रिय घटना नहीं हुई जबकि देश में अनेक राज्यों में दंगे भड़क गए आग लगी व अब उनके मकान तोड़े जा रहे हैं.”

‘पीएम-सीएम के पास भी नहीं तोड़ सकते मकान’उन्होंने आगे कहा, “बिना किसी जांच, बिना किसी को दोषी ठहराए किसी का मकान तोड़ने का अधिकार तो मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के पास भी नहीं होता. कानून के राज से ही देश चलता है. ये लोग संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं. लोकतंत्र को खतरे में डाल दिया है.” वहीं सीएम गहलोत ने आंबेडकर जयंती पर यहां आंबेडकर सर्किल स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. उन्होंने कहा कि ये आंबेडकर की बात करते हैं, जबकि इन्होंने जिंदगी में आंबेडकर को कभी नहीं माना, उनको स्वीकार नहीं किया.

Related Articles

Back to top button