ब्रेकिंग
Simhastha 2028 Preparations: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया सड़क और पुल निर्माण का निरीक्षण, जल्द मिल... Ujjain Collector Appeal: सड़क चौड़ीकरण के लिए सभी धर्म-समुदाय के लोग दे रहे हैं सहयोग, शांति व्यवस्थ... Chirag Paswan on Competitive Exams: परीक्षा रद्द होने पर विभाग उठाए अभ्यर्थियों का खर्च, प्रयागराज म... JDU Entry in UP Assembly Election 2027: बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश चुनाव लड़ेगी जेडीयू, मंत्री निश... UP Sweets Use By Date Mandatory: उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को लेकर खाद्य विभाग सख्त, जानिए उत्तर प्रदे... Divyanshi Yadav Case KGMU: डेंगू इलाज में लापरवाही और छात्राओं से जबरन ड्यूटी कराने के आरोपों पर घिर... Actress Arrested in Thane Prostitution Case: महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस की रेड, कस्टमर से 25 हजार ... Hyderabad Cyber Fraud Case: हैदराबाद में डॉक्टर से 14.61 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, फेसबुक पर दोस्ती कर फर... Kedarnath Route Landslide: चिरबासा के पास फंसे 1,500 तीर्थयात्रियों को SDRF और NDRF की टीमों ने सुरक... Muzaffarpur News: मनियारी थाना क्षेत्र में दलित नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, वार्ड सदस्य पर जबरन झाड़...
मनोरंजन

पड़ोसियों के लिए सिरदर्द बनी रणबीर-आलिया की शादी, पुलिस में की शिकायत

मुंबईः रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी पिछले कई दिनों से सुर्खियां बटौर रही हैं जिस बीच 14 अप्रैल को दोनों लव बर्ड शादी के पवित्र बंधन में बंधे। वहीं जहां इनकी शादी को लेकर मीडिया और उनके फैंस में उत्सुकता थी वहीं यह शादी पाली हिल इलाके के निवासियों के लिए सिरदर्द बन गई। इतना ही नहीं निवासियों ने पाली हिल रेजिडेंट्स एसोसिएशन (PHRA) को शिकायत भेजी। एसोसिएशन ने भी अपनी तरफ से कार्रवाई करते हुए मामले में पुलिस को हस्तक्षेप करने को कहा।

दरअसल पड़ोसियों का कहना है कि रणबीर और आलिया की शादी को लेकर इलाके में मीडिया का जमावड़ा काफी परेशानियां खड़ी की। पड़ोसियों ने कहा कि जब भी कोई सेलिब्रिटी रणबीर के वास्तु निवास के द्वार पर पहुंचते हैं, मीडियाकर्मी उनपर टूट पड़ते हैं, जिसमें कुछ फोटोग्राफरों ने खुद को घायल भी किया  वहीं, मीडिया के रवैये को देखते हुए कथित तौर पर, रणबीर की इमारत के निवासियों ने वास्तु भवन की लॉबी में एक बैठक की थी।

 बता दें कि रणबीर के घर वास्तु के बाहर करीब  200 से ज्यादा मीडियाकर्मी मौजूद थे। और इलाके के हर गली पर कैमरे लेकर तैनात थे। जब भी कोई वाहन विवाह स्थल पर पहुंचता, वे कहीं से भी निकलते और कारों पर टूट पड़ते। एसोसिएशन ने इस बाबत एक सीनियर इंस्पेक्टर को बुलाया और उनसे शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने पत्रकारों को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी में आने वाले मेहमानों की तस्वीरें लेने के लिए कारों को ब्लॉक न करने की चेतावनी दी थी।

Related Articles

Back to top button