ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मध्यप्रदेश

कभी रोजगार की तलाश करने वाले शलभ अब दूसरों को दे रहे रोजगार

भोपाल : सफलता सोचने से नहीं मेहनत से मिलती है और अगर कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो किस्मत भी साथ देती है। कुछ ऐसी ही दास्तान है कुछ माह पहले तक शिक्षित बेरोजगार रहे सीहोर के श्री शलभ चौहान की। इनके लिए बेरोजगारी अब बीते दिनों की बात हो गई और यह संभव हो पाया है प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से। शलभ इस योजना से लाभान्वित ऐसे हितग्राही है, जिन्होंने स्वयं का कील निर्माण का उद्योग स्थापित कर दूसरो को भी रोजगार के अवसर प्रदान किए है।

शलभ ने बताया कि वे सदैव जिंदगी में कुछ बेहतर करने की इच्छा रखते थे। कई प्रतियोगी परीक्षाएँ देने के बाद भी जब उन्हें सफलता नहीं मिली तो माता-पिता भी उनके भविष्य को लेकर चिंतित रहने लगे। शलभ बताते है कि मन में व्यापार करने का विचार तो आया, लेकिन इसके लिए पैसे की कमी आड़े आ रही थी। तब शलभ को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के बारे में पता चला। उन्होंने जानकारी प्राप्त कर ऋण के लिए आवेदन दिया। तत्पश्चात शलभ को 25 लाख रूपए का ऋण स्वीकृत किया गया। शलभ बताते है कि प्राप्त ऋण से उन्होंने अपना कील निर्माण का व्यवसाय प्रारंभ किया और अब अपने साथ ही अन्य लोगो को भी रोजगार दे रहे है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दिया है।

Related Articles

Back to top button