ब्रेकिंग
Defence Production: भारत के रक्षा उत्पादन ने छुई नई ऊंचाई; 1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा ... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... Political Shift in India: INDIA गठबंधन को बड़ा झटका; टीएमसी और शिवसेना (UBT) में टूट के बाद NDA हुआ औ... Shiv Sena UBT Crisis: संजय राउत ने बागियों को दी चेतावनी; कहा- 'इस्तीफा देकर जाएं, कार्यकर्ताओं के ख... Ayodhya Ram Mandir: दानपात्र गबन मामले पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान; कहा- 'बिना धुएं के आग नहीं न... Jaipur Fire Accident: पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड का मुख्य आरोपी कय्यूम खान गिरफ्तार; कचरा बीनकर बिता र... Greater Noida Police: सूर्य ग्लोबल कंपनी में शर्मनाक वारदात; दो आरोपी गिरफ्तार, ICU में भर्ती है पीड़... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... NEET Exam Tension: डॉक्टर बनने का सपना अधूरा; अलवर की छात्रा रेणु मीणा ने दी जान, इलाके में शोक की ल... Bihar News: छपरा-हाजीपुर फोरलेन का अधूरा पुल; 15 वर्षों से निर्माणाधीन, अब 40 करोड़ के नए ठेके से जग...
छत्तीसगढ़

एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेता ने महंगाई को लेकर किया सवाल, तो भड़के पेट्रोलियम मंत्री, धमकी देते हुए VIDEO किया डिलीट- कांग्रेस नेता

रायपुर. महंगाई की मार से हर कोई हलाकान है. ऐसे में महंगाई पर मंत्रियों से सवाल करना भी खतरे से खाली नहीं है. ऐसा ही एक मामला राजधानी दिल्ली से सामने आया है. जहां मोदी के पेट्रोलियम मंत्री से एयरपोर्ट पर एनएसयूआई नेता हनी बग्गा ने बढ़ती महंगाई को लेकर पेट्रोलियम मंत्री से सवाल कर दिया. हालांकि भाजपा के मंत्री हरदीप पुरी को महंगाई पर किया हुआ सवाल रास नहीं आया. वहीं मौजूद मंत्री के पीए ने धमकी देते हुए वीडियो को बंद करने कहा. साथ ही पूछे गए सवाल का वीडियो मोबाइल छीनकर डिलीट भी कर दिया.

इस मामले में लल्लूराम डॉट कॉम से बातचीत में NSUI नेता हनी बग्गा ने बताया कि लगातार बढ़ रहे पेट्रोल डीजल के दाम से आम जनता त्रस्त है इसको लेकर आज मैंने पेट्रोलियम मंत्री से सवाल पूछा इतने में वो और उनके PA मुझपर भड़क गए और मुझे अरेस्ट करने की धमकी भी दी.

उन्होंने यह भी बताया कि इस दौरान वो फोन पर वीडियो बना रहे थे जिसको मंत्री के पिए ने छीन लिया और पूरा वीडियो और फ़ोटो भी डिलीट कर दिया. उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर अब भाजपा के मंत्री इस तरह का व्यवहार कर रहे हैं जो समझ से परे है. साथ ही यह भी कहा कि अगर सवाल करने पर इस तरह धमकी दी जाती है तो यह सीधे तौर पर लोकतंत्र की हत्या है. इसकी जितनी भी निंदा की जाए उतनी कम है.

बता दे कि केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आए हुए थे. जहां पर उन्होंने अकांक्षी जिले का दौरा किया. साथ ही भाजपा के बैठक में भी शामिल हुए थे, जिसके बाद आज शाम की फ्लाइट से दिल्ली रवाना हुए. इसी दौराम दिल्ली एयरपोर्ट पर ये घटना हुई है.

Related Articles

Back to top button