ब्रेकिंग
खंडवा के 'बिस्मिल्लाह होटल' में स्वास्थ्य सुरक्षा से खिलवाड़, मटन कोल्हापुरी के पार्सल में मिला आधा ... रायसेन में अंधे कत्ल का पर्दाफाश: पत्नी से बातचीत के शक में दो भाइयों ने फरसे से काटकर की हत्या, दोन... जबलपुर में तालाखेड़ा तालाब के पास से 80 हजार की 4 भैंसें चोरी: पशुपालकों में हड़कंप, सिहोरा पुलिस को... उज्जैन में गूंजेगी बी प्राक की आवाज: श्रावण कला उत्सव में देंगे भजनों की प्रस्तुति, मंदिर व्यवस्थाओं... धार में दर्दनाक हादसा: उज्जैन महाकाल दर्शन कर लौट रहे वडोदरा के 6 युवकों की मौत, रॉन्ग साइड से आए ट्... हरिद्वार कांवड़ मेले में टूटा रिकॉर्ड: 3.19 करोड़ पार पहुंची शिव भक्तों की संख्या, डाक कांवड़ियों का... दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने रचा इतिहास, न्यूयॉर्क, पेरिस और हांगकांग को पछाड़ विश्व में बनाई अपनी धाक उत्तराखंड में SIR प्रक्रिया पर मचा घमासान: रुड़की में 15 हजार वोट काटने का आरोप, 20.27 लाख मतदाताओं ... वैभव सूर्यवंशी की पावर-हीटिंग के दीवाने हुए ब्रेट ली: उम्र पर सवाल उठाने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने रचा इतिहास: भारत में 10 दिन में 380 करोड़ पार, वर्ल्डवाइड की 14,500...
लाइफ स्टाइल

इंटेलिजेंस ब्यूरो द्वारा असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर के 150 पदों पर निकली भर्ती, 7 मई कर सकते हैं आवेदन

इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) द्वारा 150 असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO) के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन ऑफिशियल तौर पर 16 अप्रैल 2022 को जारी किया जाएगा। ब्यूरो द्वारा एसीआईओ के पदों पर ग्रेड-2/टेक्निकल के अंतर्गत भर्ती की जानी है। इसमें कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के लिए 56 और शेष 94 पद इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्यूनिकेशन स्ट्रीम के लिए हैं।

योग्यता
इंटेलिजेंस ब्यूरो के ग्रेड-2/टेक्निकल विभाग में असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य तकनीकी शिक्षा संस्थान से सम्बन्धित ट्रेड में बीई/बीटेक डिग्री पास होना चाहिए।
इलेक्ट्रॉनिक्स या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन या कंप्यूटर के साथ फिजिक्स में मास्टर्स डिग्री प्राप्त किया होना चाहिए या कंप्यूटर अप्लीकेशन में मास्टर्स डिग्री पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को पदों से सम्बन्धित विषय में वर्ष 2020, 2021 या 2022 की गेट परीक्षा पास होना चाहिए।

आयु सीमा
उम्मीदवारों की उम्र 7 मई 2022 को 18 वर्ष से कम और 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क
आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 100 रुपये का शुल्क ही भरना होगा, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से किया जा सकेगा। हालांकि, उम्मीदवार एसबीआई चालान के माध्यम से भी आवेदन शुल्क का भुगतान कर पाएंगे।

ऐसे करें आवेदन
IB ACIO भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार केंद्रीय गृह मंत्रालय की ऑफिशियल वेबसाइट, mha.gov.in पर उपलब्ध कराए जाने वाले ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार भारत सरकार के नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल, ncs.gov.in पर भी आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की प्रक्रिया 16 अप्रैल 2022 से शुरू होगी और उम्मीदवार 7 मई 2022 तक अपनी अप्लीकेशन ऑनलाइन मोड में सबमिट कर पाएंगे।

Related Articles

Back to top button