ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
देश

 रामनवमी पर झारखंड के लोहरदगा में हुई हिंसा की जांच के लिए विशेष जांच दल गठित

झारखंड में लोहरदगा जिले के हिरही गांव में रामनवमी के जुलूस पर हुए हमले और उसके बाद फैली हिंसा की जांच के लिए राज्य सरकार ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर दिया है। लोहरदगा के पुलिस अधीक्षक आर. रामकुमार ने गुरुवार को बताया कि हिरही गांव में पथराव के बाद हुई आगजनी की घटना की निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) बीएन सिंह के नेतृत्व में गठित एसआईटी इस मामले में तह तक जाकर दोषियों को सामने लाने का काम करेगी। उन्होंने बताया कि अब तक इस मामले में कुल 14 प्राथमिकियां दर्ज की गयी हैं और आठ लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

उन्होंने रामकुमार ने जिले के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए हिंसा के संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना या जानकारी पुलिस प्रशासन तक पहुंचाने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले का नाम और पता गोपनीय रखा जाएगा। रामनवमी के दिन झारखंड के लोहरदगा जिले के सदर थाना क्षेत्र के हिरही भोक्ता बगीचा के पास शोभायात्रा पर इस वर्ष पुनः कथित तौर पर दूसरे संप्रदाय के लोगों ने न सिर्फ जमकर पथराव किया, बल्कि जुलूस में शामिल लोगों पर हमले भी किए, जिससे दर्जनों लोग घायल हो गए थे। इनमें से एक की बाद में मौत हो गई थी।

Related Articles

Back to top button