ब्रेकिंग
Dhar Mega Theft: धार के कवठी में बड़ी चोरी; शादी के लिए घर में रखे 60 लाख के जेवर ले उड़े बदमाश, CCT... MP Government Teacher Row: शराब के नशे में होश खो बैठा सरकारी स्कूल का गुरुजी; गलियों में घूमने के ब... Katni Road Accident: महाकाल दर्शन कर लौट रहे UP के बैंक कर्मियों की कार ट्रक में घुसी; 2 की मौत, 3 ग... Dhar Bhojshala News: हाई कोर्ट के आदेश के बाद पहला शुक्रवार; धार भोजशाला में नमाज बंद, मां वाग्देवी ... सावधान! अभी तो सिर्फ गर्मी का ट्रेलर है, असली 'फिल्म' 25 मई से होगी शुरू; 9 दिन बरसने वाली है आग! Cockroach Janta Party: क्या है 'कॉकरोच जनता पार्टी'? 30 साल के युवक ने सोशल मीडिया पर चुटकियों में ख... Ratlam Toll Plaza Row: चिकलिया टोल प्लाजा मैनेजर को भाजयुमो नेता ने दी धमकी; ऑडियो वायरल होने के बाद... MP Lokayukta RTI Case: क्या लोकायुक्त में मिलेगी RTI से जानकारी? मप्र सरकार की अधिसूचना पर सुप्रीम क... Dhar Sand Mining: धार के मनावर में नर्मदा किनारे रेत माफिया बेखौफ; कोर्ट की रोक के बावजूद नदी का सीन... Nautapa 2026: 25 मई से शुरू होगा नौतपा; रोहिणी का समुद्र में निवास, ज्योतिषाचार्य ने दिए इस बार बंपर...
मध्यप्रदेश

जबलपुर में युवती डिलीवरी बॉय पर टूट पड़ी; बीचबचाव करने वालों से बोली- चोट मुझे लगी है

जबलपुर   एक युवती की दबंगई का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह बीच सड़क पर एक डिलीवरी बॉय की पिटाई कर रही है। युवक का कसूर सिर्फ इतना था कि उसकी बाइक युवती की स्कूटी से टच हो गई थी। गुस्से से तमतमाई युवती ने पैर से जूती निकाली और डिलीवरी बॉय को पीटना शुरू कर दिया। उसे जूती से ताबड़तोड़ पीटा। लात भी मारती रही। लोगों ने युवती को रोकने की कोशिश की, तो डपटकर बोली- चोट मुझे लगी है, आपको नहीं…। वीडियो मिलने के बाद पुलिस ने डिलीवरी बॉय से बात की। इसके बाद उसने युवती के खिलाफ ओमती थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में आप अपनी राय यहां दे सकते हैं…

गालियां देते हुए टूट पड़ी

ओमती थाना इंचार्ज SPS बघेल ने बताया कि घटना गुरुवार 14 अप्रैल की दोपहर 2.30 बजे की है। बिछुआ चरगंवा निवासी डिलीवरी बॉय दिलीप विश्वकर्मा (25) ने शिकायत में बताया कि वह पिज्जा की डिलीवरी के लिए जा रहा था। जबलपुर हॉस्पिटल के पास सामने से स्कूटी (MP20 SY 1282) लेकर युवती आ गई। वह स्कूटी संभाल नहीं सकी और गिर गई। इसके बाद नाराज युवती ने गालियां देते हुए उसकी पिटाई लगा दी। VIDEO मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और स्विगी कंपनी से संपर्क कर पीड़ित दिलीप से बात की। इसके बाद वह थाने आया।

मधु सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है स्कूटी

ओमती पुलिस ने बताया कि परिवहन विभाग की वेबसाइट के अनुसार स्कूटी, न्यू रिछाई कॉलोनी, GIF निवासी किसी मधु सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है। युवती के खिलाफ दिलीप विश्वकर्मा की शिकायत पर रास्ते में रोककर सार्वजनिक रूप से अपमानित करते और मारपीट का केस दर्ज कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button