ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
खेल

चेन्नई के तेज गेंदबाज दीपक चाहर पीठ की चोट के कारण IPL से हुए बाहर 

चेन्नई सुपर किंग्स  के तेज गेंदबाज दीपक चाहर पीठ की चोट के कारण IPL के इस सीजन से बाहर हो गए हैं। इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स  ने तेज गेंदबाज हर्षित राणा को तेज गेंदबाज रसिख सलाम के रिप्लेसमेंट के रूप में अनुबंधित किया है। IPL 2022 में रसिख सलाम ने केकेआर के लिए 2 मैच खेले, लेकिन वे भी चोटिल हो गए। इसकी वजह से वह टूर्नामेंट में आगे नहीं खेलेंगे। उनके रिप्लेसमेंट के रूप में केकेआर ने तेज गेंदबाज हर्षित राणा को शामिल किया है। केकेआर ने 20 लाख रुपये के बेस प्राइस पर राणा को शामिल किया है।

दीपक चाहर बीती फरवरी में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई टी20 सीरीज के तीसरे मैच में चोटिल हो गए थे। तब से वे बैंगलोर की नेशनल क्रिकेट एकेडमी में हैं। दीपक आईपीएल से पहले पैर की चोट से उबरने के लिए एनसीए गए थे और वहां वे तेजी से रिकवर भी कर रहे थे। लेकिन इसी दौरान उनकी पीठ में चोट लग गई और अब उनकी वापसी की उम्मीदों पर पानी फिर गया। चेन्नई सुपर किंग्स को दीपक चाहर की कमी काफी खल रही है और यही वजह है कि टीम अभी तक इस सीजन में अब तक केवल एक मैच जीत पाई है। दीपक चाहर आईपीएल के अनुभवी गेंदबाज हैं। दीपक ने अब तक अपने आईपीएल करियर में 63 मैच खेले हैं

Related Articles

Back to top button