ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

इन 20 लक्षणों को न करें इग्नोर, 10 गुना तेजी से फैलता है कोरोना का नया वैरिएंट

Delhi Covid Update दिल्ली-एनसीआर में तेजी से कोरोना वायरस पैर पसार रहा है। नोएडा और गाजियाबाद में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं कोरोना वायरस से संक्रमित हो रहे हैं। ऐसे में सावधानी अभी से बरती जानी चाहिए।

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से वृद्धि शुरू हो गई है। कभी 50 आसपास चले गए कोरोना के मामले अब 24 घंटे के दौरान 300  के पार पहुंच गए हैं, जो दिल्ली सरकार की चिंता बढ़ाने वाले हैं।

दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद की बात करें तो कोरोना से संक्रमित होने वालों में बच्चों की संख्या एक तिहाई है। नोएडा में पिछले एक सप्ताह के दौरान 44 स्कूली बच्चे कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इस बीच संभावना जताई जा रहा है कि अगर कोरोना के मामलों में इजाफे की यही स्थिति रही तो दिल्ली में नए प्रतिबंधों का ऐलान आने वाले दिनों में हो सकता है।

इस बीच विशेषज्ञों ने दोबारा लोगों से मास्क पहनने के लिए कहा है। देश के जाने माने किडनी रोग विशेषज्ञ डा. डीके अग्रवाल का कहना है कि कोरोना वायरस हमारे देश और जीवन से अभी गया है और न ही हाल-फिलहाल इसके जाने के आसार हैं। कोरोना जब तक हमारे बीच है तब तक हमें सावधानी बरतनी होगी।

इन लक्षणों के दिखने पर हो जाएं सतर्क

बुखारलगातार खांसीसीने में दर्दगंध और स्वाद की कमीगले में खराशपेट और आंतों से जुड़ी समस्याएंमांसपेशियों में दर्दगंभीर सिरदर्दबच्चों में खांसी का रखें ज्यादा ध्यानउल्टीदस्तपेट दर्दत्वचा पर लाल चकत्तेथकानतेजी से सांस लेनाआंखों का लाल होनालाल या सूजी हुई जीभबच्चों में कोरोना के ज्यादा गंभीर लक्षणसांस लेने में कठिनाईसचेत रहने में असमर्थताकोरोना वायरस की चपेट में बच्चे भी आ रहे हैं। ऐसे में दिल्ली के शिक्षा निदेशालय ने सभी प्राइवेट और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों को कहा है कि वे कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए हर मुमकिन कदम उठाएं। स्कूल में मामला सामने आने पर इसकी जानकारी तत्काल निदेशालय को दें। इसके साथ ही स्कूल को कुछ समय के लिए बंद करना मुनासिब होगा।। स्कूल में आने वाले टीचर और स्टाफ मास्क को भी मास्क पहनना चाहिए।

Related Articles

Back to top button