ब्रेकिंग
Supreme Court Hearing on SIR: चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) फैसलों पर टली सुप्रीम कोर्ट की... Greater Noida Robotics Park: उत्तर प्रदेश में बनेगा देश का पहला 'प्रगति' रोबोटिक्स पार्क, योगी सरकार... Delhi High Court Notice: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान दर्ज FIR पर दिल्ली HC का नोटिस, पत्... Diwali and Chhath Puja Health Tips: दिवाली और छठ की व्यस्तता में सेहत का ऐसे रखें ख्याल, थकान और तना... डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट में दी डेटा प्रोटेक्शन एक्ट को चुनौती, पत्रकारिता प... Delhi Ramlila Maidan Rally: दिल्ली में 1 नवंबर को होगी इंडिया गठबंधन की महारैली, 10 लाख लोगों के जुट... Flex-Fuel Vehicles in India: केंद्र सरकार का बड़ा कदम, 100% एथेनॉल से चलने वाले वाहनों को मंजूरी; नि... Jan Suraaj Digital Manager Death: प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज को बड़ा झटका, डिजिटल मैनेजर देवपा... Ujjain News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया सिंहस्थ 2028 की 539 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का भूमिपूजन,... Rajasthan Drought News: राजस्थान में सूखे की मार, 14 जिलों की 80 तहसीलें घोषित हुईं गंभीर और मध्यम स...
मध्यप्रदेश

मां ने कहा- IPS बन जाओ, बेटी पुलिस की वर्दी पहन पहुंच गई थाने; बोली- मैं यहां की ASP

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एडिशनल एसपी बनकर रौब गांठने वाली एक महिला को अरेस्ट किया गया है. यूपीएससी मेंस क्लीयर कर चुकी इस महिला ने यूट्यूब देखकर वर्दी और स्टार आदि लगवाए और अपने भाई भाभी को दिखाने के लिए थाने पहुंच कर पुलिसकर्मियों पर रौब गांठने लगी. इसी दौरान एक छोटी सी गलती से इसकी पोल खुल गई और पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया. पूछताछ में इस महिला ने बताया कि उसकी मां बीमार है और अपने जिंदा रहते उसे अफसर बनते हुए देखना चाहती है.

कहा कि मां की इच्छा पूरी करने के लिए ही उसने यह हरकत की है. पुलिस की पूछताछ में इस महिला ने बताया कि उसने यूपीएससी की मेंस परीक्षा क्लीयर कर लिया है, लेकिन अभी इंटरव्यू बाकी है. मामला भोपाल के टीटी नगर थाने का है. पुलिस के मुताबिक यहां एक युवती एडिनशल एसपी बनकर पहुंची और एक हैड कांस्टेबल को हड़काने लगी. इतने में एसएचओ सुनील भदौरिया आए तो आरोपी महिला ने उन्हें भी खुद का परिचय एडिशनल एसपी के रूप में ही दिया.

पीएनओ देखकर हुआ शक

बातचीत के दौरान ही एसएचओ की नजर युवती के नेम प्लेट पर पड़ी. इस पर महिला ने अपना नाम तो लिखवाया ही था, नीचे एक फर्जी पीएनओ नंबर भी लिखवा दिया था. जबकि सीओ रैंक से ऊपर के अधिकारियों के लिए पीएनओ होता ही नहीं. इससे एसएचओ को शक हुआ और उन्होंने तुरंत महिला को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की. इसमें युवती ने बताया कि यूट्यूब पर देखा कि एडिशनल एसपी की वर्दी कैसी होती है और कितने स्टार व अशोक लगे होते हैं.

इंदौर की रहने वाली है युवती

इसके बाद वर्दी सिलवाई और उस पर स्टार आदि लगवाए और शुक्रवार की शाम को यह युवती अपने मौसेर भाई और भाभी के साथ न्यू मार्केट में घूमने निकल गई. इसी दौरान उसने अपने भाई-भाभी को एडिशनल एसपी का ऑफिस दिखाने के लिए टीटी नगर थाने पहुंची. जहां पीएनओ की वजह से उसका भेद खुल गया. पुलिस के मुताबिक आरोपी युवती की पहचान शिवानी चौहान निवासी एमआईजी रोड इंदौर के रूप में हुई है. उसके पिता ड्राइवर हैं और मां हाउस वाइफ.

Related Articles

Back to top button