ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...
देश

दिल्‍ली के कनॉट प्‍लेस में परोसी जा रही आर्टिकल-370 थाली, कश्‍म‍ीरियों के लिए स्‍पेशल ऑफर

नई दिल्‍लीः जम्‍मू-कश्‍मीर से अनुच्‍छेद-370 हटने के बाद दिल्ली के कनॉट प्‍लेस के एक रेस्‍टोरेंट में लोगों को आर्टिकल-370 थाली परोसी जा रही है। कश्‍मीरी व्‍यंजनों से सजी इस थाली के साथ कश्‍म‍ीरियों के लिए स्‍पेशल ऑफर भी है। अगर आप जम्‍मू-कश्‍मीर के निवासी हैं आपके लिए खास ऑफर है। कनॉट प्‍लेस स्थित रेस्‍टोरेंट ने इस थाली पर जम्मू-कश्‍मीर के लोगों को स्‍पेशल ऑफर के तहत 370 रुपये की छूट दी है। हालांकि इसके लिए सिर्फ जम्‍मू-कश्‍मीर का होना काफी नहीं होगा, बल्कि सरकारी पहचान पत्र दिखाना होगा। इस सुपर साइज थाली में कई अन्‍य राज्‍यों के फ्लेवर भी मिलेंगे।

इस रेस्‍टोरेंट की वेज थाली की कीमत 2370 रुपये है। जबकि नॉन वेज थाली की कीमत 2669 रुपये हैं। इसमें टैक्‍स अतिरिक्‍त है। जहां वेज मेनू में खास कश्‍मीरी पुलाव, खमीर की रोटी, नदरू की शामी, दम आलू और कहवा है। वहीं, नॉन वेज थाली में कश्‍मीरी पुलाव, खमीर की रोटी, नदरू की शामी, रोगन जोश और कहवा रखा गया है। बता दें कि कनॉट प्‍लेस का यह रेस्‍टोरेंट ऑफ बीट, स्‍पेशल थालियों के लिए प्रसिद्ध है। इससे पहले इस रेस्‍टोरेंट में मोदी जी 56 इंच थाली, बाहुबली पिचर और चुनावों के दौरान यूनाइटेड इंडिया थाली निकाल चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button