ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

पत्नी के साथ खोल लिया ये अकाउंट तो मिलेंगे डबल फायदे, हर साल कमाएं 59,400 रुपए

Post Office MIS scheme: नौकरी के अलावा अलग से रेगुलर इनकम का ऑप्शन चाहिए तो पोस्ट ऑफिस आइये. Post Office MIS स्कीम आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है. खासकर उन लोगों के लिए जो पति-पत्नी अकाउंट खुलवाना चाहते हैं. हस्बैंड-वाइफ (MIS for Husband-Wife) को यह स्कीम आपको डबल फायदा दे सकती है. पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (Post office MIS) में आपको हर महीने कमाई का मौका मिलता है. ज्वाइंट अकाउंट खुलवाने पर यह सुविधा मिलती है. स्कीम में डबल फायदा कैसे कमाया जा सकता है. आइये जानते हैं.

सालाना कमाएं 59,400 रुपए

Post Office MIS scheme में ज्वाइंट अकाउंट के जरिए आप फायदा दोगुना हो जाता है. पति-पत्नी इस स्कीम के जरिए 59,400 रुपए तक की सालाना कमाई कर सकते हैं. हर महीने उन्हें 4950 रुपए की कमाई होगी.

क्या है Monthly Income Scheme?

MIS स्कीम में खोले गए अकाउंट को सिंगल और ज्वाइंट दोनों तरह से खोला जा सकता है. इंडिविजुअल अकाउंट खोलते समय आप इस स्कीम में न्यूनतम 1,000 रुपए और अधिकतम 4.5 लाख रुपए का निवेश कर सकते हैं. हालांकि, ज्वाइंट अकाउंट में अधिकतम 9 लाख रुपए तक जमा किया जा सकता है. यह योजना रिटायर्ड कर्मचारियों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए तो बहुत फायदेमंद है.

क्या-क्या मिलते हैं फायदे?

MIS में अच्छी बात ये है कि दो या तीन लोग मिलकर भी ज्वाइंट अकाउंट खुलवा सकते हैं. इस अकाउंट के बदले में मिलने वाली आय को हर मेंबर को बराबर दिया जाता है. ज्वाइंट अकाउंट को कभी भी सिंगल अकाउंट में कन्वर्ट करा सकते हैं. सिंगल अकाउंट को भी ज्वाइंट अकाउंट (Joint account) में कन्वर्ट करा सकते हैं. अकाउंट में किसी तरह का बदलाव करने के लिए सभी अकाउंट मेंबर्स की ज्वाइंट एप्लीकेशन देनी होती है.

कैसे काम करती है स्कीम?

इस स्कीम में आपको मौजूदा समय में 6.6 फीसदी की दर से सालाना ब्याज मिल रहा है. स्कीम के तहत आपकी कुल जमा पर सालाना ब्याज के हिसाब से रिटर्न की कैलकुलेशन की जाती है. इसलिए इसे हर महीने के हिसाब से 12 हिस्सों में बांट दिया जाता है. यह एक हिस्सा आप हर महीने अपने खाते में मंगा सकते हैं. अगर आपको मंथली बेसिस पर इसकी जरूरत नहीं है तो मूलधन में यह रकम भी जोड़कर उस पर ब्याज मिलता है.

उदाहरण से समझें कैसे होगी इनकम?

पति-पत्नी ने Post Office MIS Scheme में ज्वाइंट अकाउंट में 9 लाख रुपए निवेश किया है. 9 लाख की जमा पर 6.6 फीसदी ब्याज दर से सालाना रिटर्न 59,400 रुपए होगा. इसे अगर 12 हिस्सें में बांट दिया जाए तो यह मंथली 4,950 रुपए होगा. मतलब 4950 रुपए आप हर महीने अपने खाते में मंगा सकते हैं. वहीं, आपका मूलधन पूरी तरह से सुरक्षित पड़ा रहेगा. चाहें तो स्कीम को 5 साल बाद और 5-5 साल के लिए बढ़ा सकते हैं.

Related Articles

Back to top button