ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...
देश

भांजे ने मामी का सिर काटकर दफनाया, वजह है चौंकाने वाली

अनुपपूर: अनूपपुर जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां भांजे ने ही अपने मामा-मामी को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के पीछे जो वजह सामने आई है वह बेहद चौंकाने वाली है। भांजे को डर था कि मामी भूत बनकर परिवार को परेशान करेगी इसलिए उसने मामी का सिर काटकर लाश से एक किलोमीटर दूर गाड़ दिया।

दिलदहलाने वाली यह घटना अनूपपुर जिले के दुधमनियां गांव की है। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब एक साथ गांव के बाहर दो शव इकट्ठे मिले। गांववालों ने जब इसकी जानकारी पुलिस को। जांच में पता चला कि पुरुष का शव गांव के ही रहने वाले भगवानजी गोंड का है। वहीं, दूसरे शव की हालत देखकर पुलिस के भी चकरा गई क्योंकि मृतक महिला का सिर धड़ से अलग था लेकिन सिर गायब था।

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि हत्या की इस वारदात को गांव के ही रहने वाले मृतक के भांजे शांखू ने अंजाम दिया है। पुलिस ने जब उसको पकड़ कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपने मामा और मामी की हत्या की बात को कबूल कर लिया।
भूत ना बने इसलिए काटा सिर
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बहद चौंकाने वाले आरोपी ने मामी का सिर काटने की वजह बताते हुए कहा कि उसको डर था कि मरने के बाद उसकी मामी भूत बनकर परिवार का बुरा कर सकती हैं। इसलिए उनका सिर काट कर शव से दूर गाड़ दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button