ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
व्यापार

लंबे ब्रेक के बाद होगा तगड़ा मुनाफा! बस इन स्‍टॉक में लगाना होगा पैसा

Share Market : शेयर बाजार इस साल की सबसे लंबी छुट्टी के बाद सोमवार (18 अप्रैल) को खुलेगा. साल 2022 में जनवरी से लेकर अभी तक शेयर बाजार पहली बार अंबेडकर जयंती, गुड फ्राइडे और शन‍िवार-रव‍िवार की छुट्टी के कारण चार द‍िन बंद है. आप भी अगर शेयर बाजार में इनवेस्‍ट करते हैं तो यह खबर आपके लिए है.

बंपर र‍िटर्न देने वाले शेयर पर रहेगी नजर

शेयर बाजार से लंबे ब्रेक के बाद न‍िवेशकों की नजर बंपर र‍िटर्न देने वाले शेयर पर रहेगी. ब्रोकरेज हाउस एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने कुछ शेयर पर टारगेट प्राइज तय क‍िया है. अगर आप भी इन स्‍टॉक पर सोमवार को पैसा लगाते हैं तो आपको अच्‍छा फायदा हो सकता है. आइए जानते हैं इन शेयर का वर्तमान प्राइस और टारगेट प्राइस.

DLF का शेयर कराएगा मुनाफा!

एचडीएफसी सिक्योरिटीज का रियल एस्टेट सेक्‍टर की द‍िग्‍गज कंपनी डीएलएफ (DLF) के लिए 486 रुपये का टारगेट प्राइस है. फ‍िलहाल बीएसई इंडेक्स पर यह शेयर 390.85 रुपये का है. इसी तरह ओबेरॉय रियल्टी का शेयर 998.10 रुपये का है, इसका टारगेट प्राइस 1,142 रुपये है.

3 00 रुपये का फायदा दे सकता है यह शेयर

शेयर बाजार में बुधवार को 1065.15 रुपये पर बंद हुए फीनिक्स मिल्स का टारगेट प्राइस 1,364 रुपये है. इस ह‍िसाब से इस शेयर पर करीब 3 00 रुपये तक का फायदा हो सकता है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार प्रेस्टीज एस्टेट्स का टारगेट प्राइस 633 रुपये, ब्रिगेड एंटरप्राइजेज का टारगेट प्राइस 619 रुपये और महिंद्रा लाइफस्पेस का टारगेट प्राइस 473 रुपये है.

(डिस्‍कलेमर : शेयर बाजार में न‍िवेश जोख‍िम के अधीन है. किसी भी तरह के न‍िवेश से पहले एक्‍सपर्ट की सलाह जरूर लें.)

Related Articles

Back to top button