ब्रेकिंग
बालाघाट में बीएससी कृषि के छात्र की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल: सड़क किनारे लहूलुहान हालत में मिला ... जबलपुर के देवताल मंदिर में अनोखी चोरी: भगवान गणेश को सात बार प्रणाम और शिवजी के सामने माथा टेकने के ... बालाघाट के ग्राम हिर्री में मंडई मेले के दौरान चाऊमीन खाने से बिगड़ी 118 बच्चों की तबीयत, 45 से अधिक... बीजेपी विधायक रेखा पात्रा की तबीयत अचानक बिगड़ी, कीटनाशक सेवन की आशंका के बाद गंभीर हालत में कोलकाता... पुणे के इंजीनियरिंग कॉलेज में तकनीकी खराबी से बड़ा हादसा टला: 12 घंटे तक लिफ्ट में फंसी रही 19 वर्षी... थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी के 'दीपथून' पर कार्तिगई दीपम जलाने का मामला: तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट म... वेलिंगटन टेस्ट में जीत की दहलीज पर भारतीय टीम: 720 रनों पर पारी घोषित कर ली 352 रनों की विशाल बढ़त, ... रामायण जैसी बड़ी फिल्म के सामने भी साउथ फिल्मों का जलवा बरकरार: सूर्या और धनुष के बाद अब 'ENE रिपीट'... दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना पाकिस्तान का लाहौर: 500 के पार पहुंचा वायु गुणवत्ता सूचकांक, जहरीली ... देश में नए लेबर कोड लागू होने के पूरे हुए एक साल, 29 पुराने श्रम कानूनों को समाहित कर मजदूरी, पेंशन ...
धार्मिक

इस दिशा में रखेंगे घर में तिजोरी, धन के देवता कुबेर की कृपा बरसती रहेगी

अगर घर का हर हिस्सा वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के मुताबिक बना होता है तो घर में पॉजिटिव एनर्जी रहती है. जिससे घर में सुख-समृद्धि (vastu tips for money) भी आती है. इसके साथ ही इंसान खूब धन-दौलत भी कमाता है.

लेकिन, वहीं अगर घर में वास्तु में किसी तरह का दोष उत्पन्न हो जाए तो बड़े से बड़े पैसे वाले आदमी को भी कंगाल बनाने में देर नहीं लगाती है. घर का माहौल सारा निगेटिव हो जाता है, झगड़े-कलह होने लगते हैं. मां लक्ष्‍मी (goddess laxmi) रूठ कर चली जाती हैं. इसलिए, आज हम आपको कुछ ऐसे वास्तु उपायों (Vastu tips) के बारे में बताएंगे जो आपकी तिजोरी को हमेशा धन से भरा हुआ रखने में बहुत काम आएगी.
तिजोरी का मुंह सही दिशा में रखें
वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर की तिजोरी का मुंह हमेशा से ही उत्तर या पूर्व दिशा की ओर ही होना चाहिए. ये कुबेर की दिशा होती है ऐसा करने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है. इस दिशा की ओर मुंह करके रखी गई तिजोरी हमेशा धन सोने-चांदी से भरी रहती है. वहीं पश्चिम या दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके रखी गई तिजोरी धन की हानि कराती है. लोग कितना भी पैसा कमा लें, उसका पैसा घर में टिकता ही नहीं बल्कि बर्बाद हो जाता है. यहां तक कि लोग कर्ज में डूब सकते है.
इन गलतियों को करने से बचें

कभी गलती से भी तिजोरी के पास झाड़ू न रखें. ऐसा करना आपका बड़ा आर्थिक नुकसान करवा सकता है.

सूरज डूबने के समय सूजर डूबने के बाद घर में झाड़ू-पोछा न लगाएं. ये मां लक्ष्‍मी के घर में आगमन का समय होता है. साफ-सफाई का काम हमेशा दिन में ही कर लें.
कभी भी ईशान कोण में कूड़ा-करकट न रखें. इसे सबसे शुभ कोण माना गया है यहां पर गंदगी होना घर में कंगाली लाता है.

घर के मेन दरवाजे पर कभी भी गंदगी न रखें, बल्कि हमेशा सफाई रखें. हो सके तो रोज शाम को मुख्‍य द्वार पर घी का (free vastu tips for home) दीपक जलाएं.

Related Articles

Back to top button