ब्रेकिंग
बालाघाट में बीएससी कृषि के छात्र की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल: सड़क किनारे लहूलुहान हालत में मिला ... जबलपुर के देवताल मंदिर में अनोखी चोरी: भगवान गणेश को सात बार प्रणाम और शिवजी के सामने माथा टेकने के ... बालाघाट के ग्राम हिर्री में मंडई मेले के दौरान चाऊमीन खाने से बिगड़ी 118 बच्चों की तबीयत, 45 से अधिक... बीजेपी विधायक रेखा पात्रा की तबीयत अचानक बिगड़ी, कीटनाशक सेवन की आशंका के बाद गंभीर हालत में कोलकाता... पुणे के इंजीनियरिंग कॉलेज में तकनीकी खराबी से बड़ा हादसा टला: 12 घंटे तक लिफ्ट में फंसी रही 19 वर्षी... थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी के 'दीपथून' पर कार्तिगई दीपम जलाने का मामला: तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट म... वेलिंगटन टेस्ट में जीत की दहलीज पर भारतीय टीम: 720 रनों पर पारी घोषित कर ली 352 रनों की विशाल बढ़त, ... रामायण जैसी बड़ी फिल्म के सामने भी साउथ फिल्मों का जलवा बरकरार: सूर्या और धनुष के बाद अब 'ENE रिपीट'... दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना पाकिस्तान का लाहौर: 500 के पार पहुंचा वायु गुणवत्ता सूचकांक, जहरीली ... देश में नए लेबर कोड लागू होने के पूरे हुए एक साल, 29 पुराने श्रम कानूनों को समाहित कर मजदूरी, पेंशन ...
मध्यप्रदेश

इंदौर में एक मंदिर ऐसा भी, न प्रसाद न चढ़ावा, हनुमान दर्शन की एकमात्र शर्त लिखना होगा 108 बार जय श्रीराम

इंदौर।   शहर के पूर्वी क्षेत्र के वैभवनगर (कनाडिया) में स्थित निरालाधाम कई वजह से निराला है।यहां 200 फीट उंचे स्तंभ पर स्थित 51 फीट के हनुमानजी की मूर्ति भक्तों के बीच आस्था का केंद्र है। मूर्ति के कांधे पर राम और लक्षमण बैठे हुए है। बताया जाता है कि यह मुद्रा तब कि है जब अहिरावण राम-लक्षमण को पाताल ले गया था और केसरीनंदन उन्हें सुरक्षित अपने कांधे पर बैठाकर लाए थे।भगवान के इस विशेष स्वरूप के दर्शन के लिए भक्त न प्रसाद लाने की आवश्यकता है न चढ़ावे की। बस हनुमान दर्शन के लिए 108 बार जय श्रीराम लिखना होता है। अन्य मंदिरों की तरह यहां भी 7 पदाधिकारी और 11 सदस्यी कार्यकारिणी समिति है लेकिन इसमें कोई मनुष्य नहीं है।हर जिम्मेदारी किसी न किसी देवी-देवता के पास है। अध्यक्ष की जिम्मेदारी अंजनी पुत्र हनुमान और संरक्षक की भूमिका कौशल्यानंदन भगवान श्रीराम को दी गई हैं। इस तरह 11 हजार वर्गफीट में बने निरालाधा में ईश्वरीय सत्ता चलती है। अन्य पदाधिकारियों में सचिव भोलेनाथ, कोषाध्यक्ष कुबेर, सुरक्षा अधिकारी यमराज, लेखा-जोखा अधिकारी चित्रगुप्त, वास्तुविद् भगवान विश्वकर्मा है।अन्य मंदिर की तरह पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्यों की सूची भी दीवार पर चस्पा की गई है जिस पर देवी-देवताओं के नाम लिखे हैं। मंदिर का निर्माण 1990 में वैभवनगर में शुरू हुआ था।

रामायण का प्रत्येक पात्र पूजनीय

संचालक प्रकाशचंद बागरेचा कहते है कि हनुमान के इस निरालेधाम का हर काम हनुमान की कृपा से हो रहा है।मंदिर के हर कोने में राम नाम लिखा है।चौबीस घंटे हनुमान चालीसा का पाठ चलता रहता है।यहां न कोई आयोजन होता है और न ही प्रतिष्ठा महोत्सव मनाया जाता है। मंदिर में रावण, कुभकर्ण, मेघनाथ, विभीषण, कैकयी, मंथरा,शुर्पणखा की मूर्तियां है। सबकी पूजा होती है।रामायण का प्रत्येक पात्र पूजनीय है।

Related Articles

Back to top button