ब्रेकिंग
बालाघाट में बीएससी कृषि के छात्र की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल: सड़क किनारे लहूलुहान हालत में मिला ... जबलपुर के देवताल मंदिर में अनोखी चोरी: भगवान गणेश को सात बार प्रणाम और शिवजी के सामने माथा टेकने के ... बालाघाट के ग्राम हिर्री में मंडई मेले के दौरान चाऊमीन खाने से बिगड़ी 118 बच्चों की तबीयत, 45 से अधिक... बीजेपी विधायक रेखा पात्रा की तबीयत अचानक बिगड़ी, कीटनाशक सेवन की आशंका के बाद गंभीर हालत में कोलकाता... पुणे के इंजीनियरिंग कॉलेज में तकनीकी खराबी से बड़ा हादसा टला: 12 घंटे तक लिफ्ट में फंसी रही 19 वर्षी... थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी के 'दीपथून' पर कार्तिगई दीपम जलाने का मामला: तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट म... वेलिंगटन टेस्ट में जीत की दहलीज पर भारतीय टीम: 720 रनों पर पारी घोषित कर ली 352 रनों की विशाल बढ़त, ... रामायण जैसी बड़ी फिल्म के सामने भी साउथ फिल्मों का जलवा बरकरार: सूर्या और धनुष के बाद अब 'ENE रिपीट'... दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना पाकिस्तान का लाहौर: 500 के पार पहुंचा वायु गुणवत्ता सूचकांक, जहरीली ... देश में नए लेबर कोड लागू होने के पूरे हुए एक साल, 29 पुराने श्रम कानूनों को समाहित कर मजदूरी, पेंशन ...
छत्तीसगढ़

लोन दिलाने दिलाने के नाम पर की 40 लाख की ठगी

भिलाई । रायपुर निवासी एक व्यक्ति ने भिलाई इस्पात संंयंत्र के एक कर्मचारी से 40 लाख रुपये की ठगी की है। आरोपित लोन दिलवाने, आइपीएम में रुपये निवेश करने पर दोगुना लाभ दिलवाने और बैंक में होने वाले सोने की नीलामी में हिस्सा लेने पर ज्यादा लाभ दिलवाने का झांसा देकर वर्ष 2019 से रुपये ठगता रहा। लगातार रुपये निवेश करने के बाद भी जब शिकायतकर्ता को उसके रुपये या लाभांश नहीं मिला तो उसने आरोपित से अपने रुपये वापस मांगे। आरोपित ने रुपये लौटाने से इन्कार किया तो बीएसपी कर्मी ने भट्ठी थाना में शिकायत की। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस ने बताया कि सेक्टर-1 निवासी बीएसपी कर्मी जयप्रकाश चौहान की शिकायत पर रायपुर निवासी आरोपित शेखर पसीने के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि वर्ष 2019 में आरोपित ने पहली बार शिकायतकर्ता को लोन का स्कीम बताया। जिसमें एक निश्चित रुपये निवेश करने पर उसे आवश्यकता पड़ने पर कभी भी बहुत ही मामूली ब्याज पर लोन दिलवाने की बात कही थी।

Related Articles

Back to top button