ब्रेकिंग
PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क...
उत्तरप्रदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट में गवाही देने आई लड़की से होटल में गैंगरेप

प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज में एक लड़की के साथ गैंगरेप किया गया है। दरअसल इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपने साथ हुए दुष्कर्म के केस में गवाही देने आई युवती के साथ सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक होटल में गैंगरेप किया गया। ये करतूत करने वाला शख्स कोई और नहीं, पहले से चल रहे दुष्कर्म के केस के आरोपी का भाई है। युवती कोर्ट जाने से पहले जिस होटल में ठहरी थी। वहीं खाने में उसे नींद की गोली दी गई, फिर गैंगरेप हुआ। बाद में उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी गई। आरोपी ने हाईकोर्ट में मनमाफिक गवाही भी दिलवा ली। 30 मार्च को युवती ने सिविल लाइंस थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया है।
पीड़िता गोरखपुर की रहने वाली बताई जा रही है। उसने सिविल लाइंस थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि जनवरी 2021 में वह एक मुकदमे के सिलसिले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में गवाही देने आई थी। गोरखपुर के धर्मशाला निवासी बृजेश कुमार उसे गवाही के लिए अपने साथ लेकर आया था। वे सिविल लाइंस के एक होटल में रुके थे। वहां दोनों ने साथ में खाना खाया। जिसके बाद मुझे कुछ याद नहीं रहा। उसे खाने में नींद की गोलियां मिला दी गई थीं। जब मुझे होश आया तो मेरे कपड़े बिखरे पड़े थे। युवती का आरोप है कि उसे नींद की गोली दी गई थी। उसके साथ दो लोगों ने गैंगरेप किया। बाद में, उसे वीडियो दिखाकर उसे वायरल करने की धमकी दी गई। धमकाकर अपने हिसाब से हाईकोर्ट में गवाही भी दिलाई गई।
सिविल लाइंस इंस्पेक्टर का कहना है कि युवती के आरोपों में कितनी सच्चाई है, इसकी जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल युवती ने आरोपी ब्रजेश कुमार के चचेरे भाई के खिलाफ गोरखपुर में पहले से ही धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज करा रखा है। इसी मामले में युवती बृजेश कुमार के साथ गोरखपुर से प्रयागराज आई थी। सूत्रों के मुताबिक आरोपी बृजेश के भाई के ऊपर युवती द्वारा लगाए गए दुष्कर्म के आरोप के मामले में युवती की गवाही होनी थी। बृजेश कुमार ने युवती से वादा किया था कि अगर वो इस मुकदमें में उसके मुताबिक गवाही दे देती है, तो वह उसकी और उसके चचेरे भाई की शादी करा देगा। बाद में युवती ने बृजेश के ऊपर भरोसा करके गवाही दी। लेकिन ब्रजेश अपने वादे से मुकर गया। दोनों की शादी नहीं कराई। इसी बात से युवती बृजेश कुमार से नाराज है। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button