ब्रेकिंग
Azam Khan News: जौहर यूनिवर्सिटी वित्तीय अनियमितता मामले में ईडी का शिकंजा, 416 करोड़ के अंतर पर नया... Bihar Economy & Mining: रोहतास, गया और जमुई में मिलेंगे दुर्लभ खनिज? 21 हजार करोड़ के राजस्व और लाखो... Patna NEET Girl Death Investigation: सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट पर अदालत सख्त, 68 सवालों की सूची के सा... Jaipur Airport Alert: विमान हाईजैक के झूठे अलर्ट से जयपुर एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, एयर इंडिया की फ्ला... Mata Maurvi Shaktipeeth Sikar: 120 फीट ऊंचा शिखर और आधुनिक डिजिटल गैलरी, खाटू श्याम की माता का बनेगा... Ratnagiri ATS Raid: रत्नागिरी से अरबी भाषा की शिक्षिका समेत तीन लोगों से पूछताछ, व्हाट्सएप ग्रुप और ... Delhi Road Safety Report: पिछले 6 सालों में सबसे भयावह स्थिति, दिल्ली में हर दिन औसतन 17 सड़क हादसे IMD Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोभ का असर, 14 अक्टूबर को इन राज्यों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बा... Indore Traffic Update: ट्रैफिक हेल्पलाइन पर मिल रही शिकायतों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, अब तक 4400 से अध... NDPS Act Action Indore: परदेशीपुरा से एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने खंगाले पुराने आपराधिक रिक...
देश

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, इन मुद्दों पर खास फोकस

हरियाणा : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपना संकल्प पत्र आज जारी किया हैं, जिसकाे ‘म्हारे सपनों का हरियाणा’ नाम दिया हैं। इस संकल्प पत्र में 15 चैप्टर और 248 प्वांइट हैं। संकल्प पत्र जारी करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र राम राज्य के सिद्धांतों पर आधारित है। हमने अपने पिछले संकल्प पत्र के तहत भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस और पारदर्शी प्रशासन मुहैया करवाया हैं।

ANI

✔@ANI

Chandigarh: BJP releases their election manifesto for . Chief Minister Manohar Lal Khattar, BJP national working president JP Nadda and other leaders of the party are present.

View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter
22 people are talking about this
BJP के संकल्प पत्र में कई वादे किए गए हैं। इस संकल्प पत्र में किसानों को हर फसल की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सुनिश्चित करने का वादा किया गया हैं। इसके साथ ही किसान कल्याण प्राधिकरण को एक हजार करोड़ रुपए का बजट देने की बात भी कही गई है।

संकल्प पत्र में कहा गया हैं कि युवा विकास एवं स्व रोजगार मंत्रालय का गठन करेंगे और 500 करोड़ रुपए खर्च करके 25 लाख युवाओं को कौशल प्रदान करने की बात भी कही गई है। हरियाणा में सभी आउटसोर्सिंग नौकरियों में डीसी दर को सख्ती से लागू किया जाएगा। हरियाणा के स्थानीय लोगों को 95 फीसदी से ज्यादा रोजगार देने वाले उद्योगों को विशेष लाभ दिया जाएंगा।

ANI

✔@ANI

JP Nadda, National Working President of BJP, in Haryana: Modi ji said in Rewari that we will fulfill the demand of One Rank One Pension (OROP).I can say with authority, Rs 12,000 cr have been disbursed for OROP, 22 Lakhs cases have been addressed.There is no pending case of OROP

View image on Twitter
21 people are talking about this
अपने संकल्प पत्र में बीजेपी ने उन परिवारों की दो लड़कियों को मुफ्त शिक्षा देने का वादा किया है, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय 1.80 लाख रुपए से कम है। वहीं छात्राओं के लिए बीजेपी ने पिंक बस सेवा शुरू करने की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button