ब्रेकिंग
पुणे के बाद अब इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम: 12 सितंबर को महारानी अहिल्याबाई... कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: 11 की मौत, दर्जनों घायल; 10 बुलडोजर से हटाया जा रह... राजस्थान में नए एक्सप्रेसवे पर परिवार ने की 'दावत': सड़क किनारे बैठकर खाना खाते वीडियो वायरल; सोशल म... उन्नाव के भगवंतनगर में उमड़ा बहनों का सैलाब: समाजसेवी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने कराया रक्षाबंधन महोत... 'आरोपियों पर एक्शन नहीं, राहुल पर केस दर्ज': जयराम रमेश बोले- 24 घंटे में साबित हो गया दलितों के साथ... मुंबई में सीढ़ियों पर साइकिल खड़ी करने पर 15 लाख का जुर्माना: बॉम्बे हाई कोर्ट ने रद्द किया फैसला, स... ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही बस में गैंगरेप: फिरोजाबाद कनेक्शन आया सामने; बस मालिक ने पुलिस को दी ड... पीएम स्वनिधि से बदली जिंदगी, पर अब आजीविका पर संकट; बेंगलुरु की इडली-डोसा वेंडर टीएस निंगम्मा की दास... कौशांबी पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट: 10 की मौत, कई मकान जमींदोज; 2 किमी तक गूंजा धमाका खन्ना: जमीन विवाद में रिटायर्ड ASI ने निगला जहरीला पदार्थ, पुलिस ने धमकी और दबाव बनाने के आरोप में द...
देश

दीवाली से पहले कर्मचारियों की जेब नहीं रहेगी खाली, सरकार देगी बोनस

लखनऊः उत्तर प्रदेश में राज्य सरकार के कर्मचारियों की जेब पर्व में खाली नहीं रहेगी क्योंकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार  अपने 14 लाख से अधिक कर्मचारियों को 25 अक्तूबर को ही वेतन दे देगी। अपर मुख्य सचिव वित्त संजीव मित्तल ने 25 अक्टूबर को वेतन जारी करने के निर्देश सभी जिलाधिकारियों तथा मुख्य व वरिष्ठ कोषाधिकारियों  को दिए हैं।

 वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि दीवाली से पहले  कर्मचारियों को बोनस  भी दे दिया जाएगा। राज्य सरकार हर महीने पहली तारीख को वेतन देती है, लेकिन इस  बार 27 अक्टूबर को दीवाली होने के कारण राज्य कर्मचारी पर्व से  पहले वेतन  की मांग कर रहे थे। राज्य सरकार ने मांग स्वीकार करते हुए करीब 14 लाख सेवारत व 6 लाख से ज्यादा सेवानिवृत्त कार्मिकों को तोहफा  दिया है। अपर मुख्य सचिव द्वारा जारी निर्देश में बताया गया है कि 26 अक्टूबर को बैंक अवकाश और 27 अक्टूबर को दीपावली का सार्वजनिक अवकाश होने  के कारण वेतन व पेंशन का  भुगतान 25 अक्टूबर को कर दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button