ब्रेकिंग
Teacher Promotion in MP: शिक्षकों को करना होगा थोड़ा और इंतजार, पात्रता परीक्षा के बाद करीब 30 हजार ... Gwalior News: पड़ाव थाने के सामने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, दुकान में घुसकर मिठाई विक्रेता को मार... Guna News: मध्य प्रदेश का गुना जिला बना गुलाबों का हब, 50 एकड़ से अधिक पॉलीहाउस में खेती कर लाखों कम... Bageshwar Dham Alert: महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बाबा बागेश्वर सख्त, कहा- 'धाम में ज्यादा दिन न ठहरे... Asian Games Hockey Final: भारत ने मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता स्वर्ण पदक, विवेक सागर के घर में उत्स... Madhya Pradesh Road Accident: बुरहानपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से मातम, पुलिस फरार वाहन की तलाश मे... Maharashtra Jeweller Robbery: नागपुर में सर्राफा व्यापारियों में आक्रोश, आरोपियों की तलाश में जुटी प... Cyber Crime News Today: बैंक खातों की जांच के नाम पर आरटीजीएस कराकर ऐंठे पैसे, 32 लाख रुपए पुलिस ने ... Bhim Rajsamand School Video: राजकीय प्राथमिक विद्यालय पाटिया का वायरल वीडियो, CBEO कार्यालय के पास ब... Mahasamund News: बागबाहरा के झिटकी गांव में घर में घुसा खूंखार तेंदुआ, एक ही परिवार के 6 लोगों पर कि...
महाराष्ट्र

मुंबई में माटुंगा और दादर स्टेशन के बीच हुआ हादसा

मुंबई | माटुंगा के पास गडग एक्सप्रेस की चपेट में आने से दादर-पुडुचेरी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। यह घटना अजीबोगरीब तरीके से हुई और इसके चलते अप और डाउन दोनों लाइन पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रही। इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।मध्य रेलवे सीपीआरओ ने बताया कि कोचों की री-रेलमेंट, ओएचई वायर और ट्रैक फिटनेस का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है। यह काम आज दोपहर 12 बजे तक पूरा होने की उम्मीद है। इस अवधि के दौरान, फास्ट लाइन यातायात को भायखला और माटुंगा स्टेशनों के बीच धीमी गलियारे की ओर मोड़ दिया जाएगा।

सेंट्रल रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि यह घटना रात 9:45 बजे के आसपास हुई। दादर-पुडुचेरी चालुक्य एक्सप्रेस दादर टर्मिनस के प्लेटफार्म नंबर सात से छूटने के बाद डाउन फास्ट लाइन में प्रवेश कर रही थी। उसी समय एक क्रासिंग पर वह सीएसएमटी-गडग एक्सप्रेस की चपेट में आ गई जो रात 9:30 बजे रवाना हुई थी।

दरअसल, दोनों ट्रेनों के बीच सीधी टक्कर नहीं हुई। क्रासिंग पर पुडुचेरी एक्सप्रेस के पीछे के डिब्बों से गडग एक्सप्रेस के इंजन और आगे की बोगियों की रगड़ हो गई। इसके चलते पुडुचेरी एक्सप्रेस की तीन बोगियां पटरी से उतर गई। कुछ देर के बाद अप और डाउन दोनों लाइन पर यातायात भी शुरू हो गया है।

Related Articles

Back to top button