ब्रेकिंग
सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा, कार्रवाई का किया ... जंतर-मंतर पर छात्रों से पुलिस की बदसलूकी: सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई लेवल कमेटी, CJI बोले- निर्दोष छात... बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, सीवान एसपी पूरन झा हटे, भारत सोनी बने नए क... उमरिया का वह ऐतिहासिक गांव जहां कभी राजीव गांधी पहुंचे थे, आज 41 साल से सड़क को तरस रहा पंचकेदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर में भारी बारिश से तबाही: मलबे से पटा परिसर, हवन कुंड और सुरक्षा दीवा... नालंदा में मिड डे मील में नमक की जगह मिलाया सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मची अफरा... महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: पंढरपुर विकास के लिए विशेष पुनर्वास नीति, जायकवाड़ी फेज-2 को ₹6,47... शिव भक्ति पर शौहर ने दिया तीन तलाक: झारखंड की जमीला खातून बरेली में बनी ज्योति देवी, प्रकाश संग लिए ... लखनऊ के होटल क्रिस्टेलिया में फर्जी विदेश मंत्रालय अफसरों का हाईड्रामा, स्टाफ को बनाया बंधक
बिहार

10 लाख की रंगदारी ना देने पर आशियाने में लगाई आग

बिहार | सफियासराय ओपी क्षेत्र के भलार विदेशी राम तालाब स्थित झोपड़ी नुमा घर में बदमाशों ने रंगदारी नहीं देने पर आग लगा दी। फरीदपुर ओपी क्षेत्र स्थित नक्की नगर केशोपुर के विक्की कुमार ने सफियासराय ओपी में सूरज सिंह व कृष्ण कुमार सिंह के अलावा चार अज्ञात पर मुकदमा किया है। पुलिस को विक्की ने बताया कि वह कई वर्षों से भूमि का कारोबार कर रहे हैं। लाइसेंस धारक होने के कारण सरकार को टैक्स भी दिया जाता है। कुछ दिनों से रंगदारी को लेकर धमकी मिल रही थी। कभी प्रशांत मिश्रा तो कभी भलार के सूरज सिंह की ओर से 10 लाख की रंगदारी मांगी जा रही थी।

रंगदारी नहीं देने पर सूरज सिंह ने भलार इंद्ररुख बाइपास स्थित विदेशी राम तालाब के पास झोपड़ी नुमा घर में आग लगा दी। 20 हजार का नुकसान हुआ। है। लगातार केस उठाने के लिए दबाव मिल रहा है। सफियासराय ओपी प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, नामजद आराेपितों की जल्द गिरफ्तारी होगी।

Related Articles

Back to top button