ब्रेकिंग
National Unity Day 2026: सरदार पटेल जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, वैश्विक ऊर्जा संकट और द... Alwar News: राजस्थान के अलवर में उपसरपंच चुनाव के दौरान भारी बवाल, ग्रामीणों के पथराव में डीएसपी देश... Noida Police Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ म... Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद बीजेपी को मिली बड़ी मजबूती, दो निर्दलीय ए... Sultanpur School Lift Collapse: सुल्तानपुर के जीडी गोयनका स्कूल में टूटी लिफ्ट, जनगणना ट्रेनिंग ले र... Rahul Gandhi on CEC Gyanesh Kumar: 'इंडिया' गठबंधन के जन महाभियोग कार्यक्रम में राहुल गांधी का बड़ा ... Filmmaker Sanjay Gupta Passes Away: 'काबिल' और 'शूटआउट एट वडाला' फेम निर्देशक का अचानक हुआ निधन, वर्... जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकार निधि राजदान के साथ अपन... Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली आज, मध्य दिल्ली में भारी ट्... Azam Khan ED Custody News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का...
देश

ओडिशा:वरिष्ठ भाजपा नेता दामोदर राउत ने पार्टी से दिया इस्तीफा, बतायी ये बड़ी वजह

भुवनेश्वर। वरिष्ठ नेता तथा पूर्व मंत्री दामोदर राउत ने आज भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। दामोदर राउत आम चुनाव से ठीक पहले भाजपा में शामिल हुए थे। बीजू जनता दल ने पार्टी विरोधी टिप्पणी के लिए उन्हें पार्टी से बहिष्कृत कर दिया था। इसके बाद वह नई दिल्ली जाकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे।उन्होंने अपना इस्तीफा पत्र राज्य भाजपा के अध्यक्ष बसंत पंडा के पास भेज दिया है। इस्तीफा देने के बाद दामोदर राउत ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि पार्टी हमें कोई दायित्व नहीं दे रही थी। किसी प्रकार की रणनीति कार्यक्रम में मुझे शामिल नहीं किया जा रहा था। मुझे लग रहा था भाजपा को शायद मेरी जरूरत नहीं है।

इस प्रकार की स्थिति में पार्टी में बने रहना मुझे उचित नहीं लग रहा था।ऐसे में मैंने आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी नेतृत्व से मेरी कोई शिकायत नहीं है। राउत ने कहा कि अब मैं किसी पार्टी में शामिल नहीं होगा। मैं अपने राजनीतिक कैरियर में 35 साल तक विधायक रहा और 6 बार कैबिनेट मंत्री बना हूं ऐसे में आज उत्पन्न हुई इस तरह की स्थिति ने मुझे सक्रिय राजनीति से इस्तीफा देने को मजबूर कर दिया। हालांकि राउत ने कहा कि स्वर्गीय बीजू पटनायक के आदर्श का अनुपालन करते हुए मैं राज्य वासियों के हित के लिए रचनात्मक ढंग से आजीवन काम करूंगा।

यहां उल्लेखनीय है कि दामोदर राउत पिछले कुछ दिनों से भाजपा से नाराज दिख रहे थे। विजयपुर उप निर्वाचन में भाजपा की स्टार प्रचारक सूची में उनका नाम शामिल नहीं किया गया जिससे उनकी नाराजगी और बढ़ गई और आज उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button