ब्रेकिंग
MP School Education News: मध्य प्रदेश में अनुकंपा नियुक्ति के 600 आदेश जारी; सीएम मोहन यादव की पहल प... Jabalpur Crime & Civic News: गणेश पंडाल में बिजली कंपनी और आयोजकों की बड़ी लापरवाही; महाआरती के दौरा... MP News: इंदौर में 'छात्रों की गूंज' के बाद राहुल गांधी का बड़ा कदम; सीएम मोहन यादव से ओबीसी अभ्यर्थ... Hisar ACB News Haryana: फिटनेस सेंटर की अनुमति देने की एवज में ले रहा था रिश्वत, एसीबी ने बिछाया जाल MP Politics News Jitu Patwari: 'बाघों के कॉरिडोर में माइनिंग क्यों?'; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का सरक... Akhilesh Yadav PDA Campaign UP Election 2027: जो पीड़ित, वही पीडीए... कांग्रेस के गढ़ से सपा ने फूंक... SP Chief Akhilesh Yadav Raebareli Visit: भगवान कृष्ण और सुदामा की थीम पर लगा बैनर, विधायक राहुल लोधी... Kanpur Millionaire Pharma Trader Murder: करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में चौंकाने वा... Uttar Pradesh Crime News: महोबा में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, मामूली बात पर मां की हत्या कर गिरफ्तार ... Run For Safe Digital Bharat Chandigarh: ट्राईसिटी मैराथन में फिटनेस के साथ साइबर सुरक्षा का संदेश, ग...
देश

25 हजार होमगार्डों को हटाने पर बोलीं प्रियंका- BJP के सर पर पता नहीं कौन सा फितूर सवार

लखनऊः उत्तर प्रदेश पहले ही बेरोजगारी की मार झेल रहा है। इस बीच एक झटके में 25 हजार होमगार्डों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ गया। दरअसल, योगी सरकार ने बजट पर अतिरिक्त भार बढ़ने की बात कहकर इन होमगार्ड की ड्यूटी खत्म कर दी है। वहीं इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है।

प्रियंका ने ट्वीट कर लिखा ‘बीजेपी सरकार ने उत्तर प्रदेश में काम कर रहे 25000 होमगार्डों को दिवाली से कुछ ही दिन पहले नौकरी से निकाल देने का फैसला किया है। प्रदेश की कानून व्यवस्था एकदम खराब है। ऐसे में ज्यादा प्रहरी और पुलिसबल की जरूरत पड़ती है, लेकिन बीजेपी सरकार के सर पर पता नहीं कौन सा फितूर सवार है।’
PunjabKesari
बता दें कि, मीडिया में खबर आने के बाद देर शाम सरकार ने इस मुद्दे पर अपने रुख में बदलाव किया। प्रदेश के होमगार्ड विभाग के मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि किसी भी होमगार्ड को हटाया नहीं जाएगा। इस संबंध में उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों से भी बातचीत की है। पुलिस विभाग अगर 25 हजार होमगार्डों को हटा रहा है तो विभाग उन्हें कहीं न कहीं लगा देगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button