ब्रेकिंग
पीथमपुर में स्थापित हुआ आधुनिक ईवी प्लांट: सालाना बनेंगी 5000 इलेक्ट्रिक बसें भोपाल के जेपी अस्पताल में हज-2027 की तैयारियां तेज: मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस जांच शुरू सागर जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का तीखा हमला: मंत्री गोविंद राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप अनाज के दानों से विदेशी मेहमानों का अनोखा स्वागत: नर्मदापुरम के किसान ने दिखाई अनूठी कला MP Barrier Free Tolling: देवास-भोपाल कॉरिडोर पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू, FASTag और कैमरों से ऑटोमैटिक क... Ladli Behna Yojana 40th Installment: 13 सितंबर को आगर-मालवा से 40वीं किस्त जारी करेंगे सीएम मोहन याद... Indore Police Bravery: इंदौर में धू-धू कर जली कार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने कांच तोड़कर चालक को निकाला; ... Jabalpur News: 4 साल पहले तोड़ा स्कूल भवन, आज तक नहीं बनी छत; पेड़ के नीचे और आंगनबाड़ी में पढ़ने को... Jabalpur News: कीचड़ भरे रास्ते पर तड़पकर हुई डिलीवरी, गुस्साए पूरे गांव ने फावड़ा उठाकर खुद बना डाल... जबलपुर में बेलगाम डंपर का कहर: मंदिर से घर लौट रही महिला शिक्षिका को कुचला, इलाज के दौरान मौत
व्यापार

न‍िवेश का शानदार मौका, ज्‍वेलरी बेचने वाली बड़ी कंपनी ला रही IPO

Senco Gold IPO : अगर आप भी शेयर बाजार में न‍िवेश करने का मन बना रहे हैं तो यह खबर आपके ल‍िए है. ज्‍वेलरी बेचने वाली कंपनी सेंको गोल्ड लिमिटेड (Senco Gold Ltd.) इनीश‍ियल पब्‍ल‍िक ऑफर‍िंग (IPO) के जरिये 525 करोड़ रुपये जुटाने के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) से मंजूरी मांगी है.

SEBI के पास जमा क‍िए दस्‍तावेज

सेंको गोल्ड (Senco Gold Ltd.) ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास आईपीओ से जुड़े शुरुआती दस्तावेज जमा कर दिए हैं. इसके मुताबिक, वह 325 करोड़ रुपये मूल्य के नए इक्विटी शेयर जारी करने के साथ ही मौजूदा शेयरधारक सैफ पार्टनर्स इंडिया के पास के 200 करोड़ रुपये के शेयर की भी बिक्री करेगी.

पैसों का क्‍या करेगी कंपनी?

कंपनी का आईपीओ के पहले 65 करोड़ रुपये मूल्य के इक्विटी शेयर आवंटित करने की भी योजना है. ऐसा होने पर आईपीओ के दौरान बिक्री के लिए जारी होने वाले शेयरों का आकार घट जाएगा. सेंको आईपीओ से जुटाई गई रकम में से 240 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कार्यशील पूंजी की जरूरतें पूरी करने में करेगी.

सेंको गोल्ड के बारे में

बाकी राशि का इस्तेमाल सामान्य कंपनी उद्देश्यों के लिए किया जाएगा. सेंको गोल्ड के देशभर के 89 शहरों और कस्बों में 127 दुकानें हैं. इनमें से 57 फ्रेंचाइजी मॉडल पर संचालित किए जा रहे हैं. डीआरएचपी के अनुसार कुछ फ्रेंचाइजी शोरूम मेट्रो और टियर-1 शहरों के अलावा अन्य इलाकों में मौजूद हैं. कंपनी का कारोबार टियर-2 और टियर-3 शहरों में फैला हुआ है.

Related Articles

Back to top button