ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
मध्यप्रदेश

बिगड़ गया घर का बजट, अब मसाले 71 फीसदी महंगे

भोपाल । आमआदमी की कमर तोड़ महंगाई ने हालात खराब कर दी है। पहले डीजल पेट्रोल के दाम फिर सब्जी, अनाज और अब रसोई का बजट बिगाडऩे मसाले भी आसमान छूने लगे हैं। महंगाई से घर का बजट बुरी तरह से बिगड़ गया है। ईंधन के दाम बढऩे से भाड़ा महंगा हो गया जिससे 2022 में अब तक हल्दी, जीरा और धनिया 25 प्रतिशत तक महंगे हो गए हैं।
एक साल पहले के मुकाबले इन मसालों के भाव 71 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। कोरोना संक्रमण के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। इसलिए खाद तेल के साथ अन्य खाद्य सामग्री की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। अब यह महंगाई रोजाना रसोई में इस्तेमाल होने वाले मसालों तक पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि राजस्थान सहित गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में फसल उत्पादन कमजोर है। बकाया स्टाक भी मांग के मुकाबले कम है। राजस्थान और मध्यप्रदेश में धनिए की फसल 45 प्रतिशत कमजोर है। सौंफ और अजवाइन की पैदावार भी कमजोर है, इसका असर कीमतों पर आना तय है। एक महीने में हल्दी के भाव 100 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़े हैं। वहीं एक महीने के अंदर मौटी सौंफ में 40 रुपये किलो, दालचीनी में 50 रुपये, काली मिर्च में 90 रुपये, लाल मिर्च में 50 रुपये, जीरा में 80 रुपये, धनिया में 50 रुपये और हल्दी में 100 रुपये प्रति किलो का उछाल आया है जबकि इलायची की कीमत में 40 रुपये की गिरवट आई है। वर्तमान में शादी विवाह का सीजन भी शुरू हो गया है। जिसके चलते बाजार में मसालों का भाव में तेजी देखने को मिल रही है।

Related Articles

Back to top button