ब्रेकिंग
धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क... रूढ़ियों को तोड़ा: बुरहानपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटी ने मां को दी मुखाग्नि, पति के सपोर्ट से निभ... उज्जैन महाकाल मंदिर में श्रावण माह में बना नया कीर्तिमान: पहली बार 1.57 करोड़ से अधिक भक्तों ने किए ... सतना-चित्रकूट में बाढ़ का विकराल रूप: मंदाकिनी नदी उफान पर, चारों तरफ से संपर्क टूटा; NDRF व SDERF क... एम्स भोपाल में स्वास्थ्य सुविधाओं का महा-विस्तार: नवंबर से रोबोटिक सर्जरी, ₹7500 में PET-CT और फेफड़... खंडवा रेलवे स्टेशन पर मंगला एक्सप्रेस में हड़कंप: पेंट्री कार का खाना खाने से 20 बच्चों की बिगड़ी तब... पन्ना में बोरवेल बना काल: 8 दिन में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत, पिता-छोटे भाई के बाद बड़े बेटे...
लाइफ स्टाइल

भारतीय नौसेना में 2500 पदों के लिए आवेदन कल होंगे समाप्त

यदि आप बारहवीं पास हैं और नौसेना में सरकारी नौकरी की इच्छा रखते हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है। भारतीय नौसेना द्वारा आर्टिफिशर अप्रेंटिस (एए) और सीनियर सेकेंड्री रिक्रूट्स (एसएसआर) के लिए नौसैनिक की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इनमें से एए के लिए 500 और एसएसआर के लिए 2000 रिक्तियां घोषित की गई हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया कल यानि 5 अप्रैल 2022 को समाप्त होने जा रही है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे इंडियन नेवी के आधिकारिक भर्ती पोर्ट्ल, joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता : इंडियन नेवी में आर्टिफिसर अप्रेंटिस के 500 पदों लिए वे ही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित और भौतिक विज्ञान विषयों के साथ-साथ रसायन विज्ञान या जीव विज्ञान या कंप्यूटर विज्ञान में कम से कम 60 प्रतिशत अंकों सहित 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की हो। दूसरी तरफ, सीनियर सेकेंड्री रिक्रूट्स के 2000 पदों के लिए उम्मीदवारों को इन विषयों के साथ 12वीं पास किया होना चाहिए यानि न्यूनतम अंकों की सीमा नहीं है। इसके अतिरिक्त, एए और एसएसआर पदों के लिए उम्मीदवारों का जन्म 1 अगस्त 2002 से पहले और 31 जुलाई 2005 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए।

Related Articles

Back to top button