ब्रेकिंग
Police News: सड़क हादसे में आरक्षक की दुखद मौत; सरकार ने परिवार को दी 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता Bhilai News: साईं मंदिर डकैतीकांड के 67 दिन बीते, पुलिस के हाथ अब भी खाली; आखिर कहाँ छिपे हैं डकैत? Double Murder: बाउंसर जीजा ने दो सालियों को मारी गोली, दोनों की मौत; इलाके में पसरा सन्नाटा Gold Robbery: ज्वेलरी शोरूम के मैनेजर पर तलवार से वार, बदमाशों ने लूटे 1 करोड़ के सोने-चांदी के जेवर Crime News: गवाही देने से नाराज बदमाश ने चलाया चाकू, दो युवक गंभीर रूप से घायल; आरोपी गिरफ्तार Balod Heritage: विश्व पटल पर चमका बालोद का करकाभाट; 5000 साल पुराने अवशेष देखने कोरिया से पहुंचे शोध... Prayas Entrance Exam 2026: छत्तीसगढ़ प्रयास स्कूलों में एडमिशन के लिए 10 मई को परीक्षा; NEET, JEE और... Chhattisgarh Crime: बालोद के पास पटरी पर मिले युवक-युवती के शव; प्रेम प्रसंग में जान देने की चर्चा, ... CG News: तेंदुए और हाथियों के हमले में दो की मौत; MCB और कोरिया में दहशत, वन विभाग की लापरवाही पर फू... IPL 2026 Final: बेंगलुरु से क्यों छिनी आईपीएल फाइनल की मेजबानी? जानें BCCI के इस बड़े फैसले के पीछे ...
खेल

जूही चावला ने काव्या मारन को दी जीत की बधाई

आईपीएल 2022 में खराब शुरुआत की बाद हैदराबाद की टीम जीत की पटरी पर लौट चुकी है। अपने पांचवें मैच में हैदराबाद ने कोलकाता को सात विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 175 रन बनाए थे और हैदराबाद ने 17.5 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। यह कोलकाता की तीसरी हार थी, जबकि हैदराबाद की लगातार तीसरी जीत थी। इस मैच में हैदराबाद के लिए राहुल त्रिपाठी 71 रन की बेहतरीन पारी खेली। वहीं, एडेन मार्करम ने 68 रन बनाए। सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन भी यह मैच देखने पहुंची थीं और उनकी टीम ने शानदार जीत हासिल की। हैदराबाद की लगातार तीसरी जीत के बाद उनके चेहरे पर मुस्कान दिखी। इस सीजन की शुरुआत में हैदराबाद की टीम को लगातार दो हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद काव्या मारन के फैसले और खिलाड़ियों के चयन पर भी सवाल उठ रहे थे, लेकिन अब यही टीम लय में लौट चुकी है और लगातार तीन मैच जीत चुकी है।

Related Articles

Back to top button