ब्रेकिंग
UAE Stance on Iran Conflict: ईरान के साथ तनाव खत्म करने के लिए सैन्य कार्रवाई नहीं, कूटनीति और बातची... National Unity Day 2026: सरदार पटेल जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, वैश्विक ऊर्जा संकट और द... Alwar News: राजस्थान के अलवर में उपसरपंच चुनाव के दौरान भारी बवाल, ग्रामीणों के पथराव में डीएसपी देश... Noida Police Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ म... Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद बीजेपी को मिली बड़ी मजबूती, दो निर्दलीय ए... Sultanpur School Lift Collapse: सुल्तानपुर के जीडी गोयनका स्कूल में टूटी लिफ्ट, जनगणना ट्रेनिंग ले र... Rahul Gandhi on CEC Gyanesh Kumar: 'इंडिया' गठबंधन के जन महाभियोग कार्यक्रम में राहुल गांधी का बड़ा ... Filmmaker Sanjay Gupta Passes Away: 'काबिल' और 'शूटआउट एट वडाला' फेम निर्देशक का अचानक हुआ निधन, वर्... जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकार निधि राजदान के साथ अपन... Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली आज, मध्य दिल्ली में भारी ट्...
देश

SC पहुंचा हैदराबाद एनकाउंटर मामला, वकीलों ने पुलिस के खिलाफ दायर की याचिका

हैदराबाद की पशु चिकित्सक से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या के चार आरोपियों के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने का मामला उच्चतम न्ययालय में पहुंच गया है। दो वकीलों ने याचिका दायर कर पुलिस के खिलाफ जांच करने की मांग उठाई है।

जानकारी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट के वकील जीएस मणि और प्रदीप कुमार यादव ने इस मुठभेड़ के खिलाफ याचिका दायर कर कहा कि एनकाउंटर में शामिल सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर जांच बैठानी चाहिए साथ ही पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

याचिका में कहा गया कि साल 2014 में दिए गए सुप्रीम कोर्ट के गाइड लाइन को नजरअंदाज किया गया है। दरअसल 2014 में सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस एनकाउंटर पर 16 पॉइंट की गाइडलाइन जारी की थी, जिसे फॉलो किया जाना जरूरी है। गाइडलाइन के अनुसार एनकाउंटर में किसी की मौत होती है तो इसकी निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच जरूरी है। इसके साथ ही पुलिस एनकाउंटर की सीआईडी या किसी दूसरे पुलिस स्टेशन की टीम स्वतंत्र जांच करेगी।

बता दें कि आरोपियों के एनकाउंटर के बाद देश दो धरों में बंट गया है। जहां कुछ लोगों ने पुलिस के इस कदम का समर्थन किया तो कई ने खुलकर इसकी निंदा की। भाजपा सांसद मेनका गांधी ने साफ तौर पर मुठभेड़ में मारे जाने की निंदा करते हुए कहा किजो भी हुआ बहुत भयानक हुआ है इस देश के लिए…आप लोगों को इसलिए नहीं मार सकते क्योंकि आप ऐसा करना चाहते हैं। आप कानून को अपने हाथ में नहीं सकते हैं, आरोपियों को अदालत से तो फांसी मिलने ही वाली थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button