बालसखाओ ने निकाली बाल हनुमान की पालखी रास्ते भर रामभक्त करते रहे प्रशंसा दुकानदारों ने किया हौसला अफजाई

कवरेज। इंदौर के रावजी बाजार क्षेत्र की गली नंबर दो के माता मंदिर से 9 से 10 साल के बाल सखाओं ने हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पालखी यात्रा निकाली यात्रा का स्वरूप छोटा जरूर था लेकिन रास्ते से गुजरे आनंदमय क्षणो ने वाहन चालकों का मन मोह लिया था।
बड़े नही तो छोटे ही सही इंदौर में बाल सखाओं ने इसका उदाहरण पेश किया है। शहर में खरगोन तनाव के बीच ज्यादातर आयोजन निरस्त हो चुके है। प्रशासन का सहयोग भी शहर की जनता कर रही है। ऐसे में रावजी बाजार में 9 से 10 साल के बाल सखाओं ने एक अलग मिसाल पेश की है। यहां दो नंबर गली में स्तिथ माता मंदिर से करीब 20 से 25 बालकों ने मिलकर छोटे स्वरूप में बाल हनुमान की पालखी तैयार की है। पालखी के आगे बड़े ध्वज के साथ बालक अपने करतब भी दिखा रहे है। इसके पीछे एक ठेले में हनुमान जी की तस्वीर लगी हुई है। जिसके बालक खुद धका रहे है। इसके पीछे ढोलक के साथ बाल हनुमान की पालखी भी है। पालखी में मौजूद एक बालक ने बताया कि 25 से 30 रुपए खर्चे के जमा कर सभी ने व्यवस्था जमाई है। पालखी दो नंबर गली से शुरू हो कर गाड़ी अड्डा होते हुए हाथीपाला चौराहे से वापस दो नंबर गली में स्तिथ हनुमानजी के मंदिर पर समाप्त हुई है।
राह चलते लोगो का मन मोह लिया
बालकों की इस पालखी ने राह चलते वाहन चालकों का मन मोह लिया था। रास्ते में मौजूद दुकानदारों ने बालकों का हौसला अफजाई किया है। हाथीपाले पर बनी प्रमोद खाटोद ने सभी बालकों को आइसक्रीम भी खिलाई है।