ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...
देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट की बदली फोटो, 100 करोड़ वैक्सीनेशन पर देश को दी बधाई

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट की फोटो बदली है। प्रधानमंत्री ने अपनी फोटो के माध्यम से देश को 100 करोड वैक्सीन लगाने के लिए बधाई दी है। फोटो में हमारे राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ के रंगों को भी देखा जा सकता है। बता दें कि 21 अक्टूबर 2021 को देश ने कोरोना के खिलाफ लगाई जा रही कोरोना वैक्सीनेशन का 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर कीर्तिमान स्थापित किया है। इस एहतिहासिक रिकार्ड के लिए देशभर के तमाम नेताओं ने देश को बधाई दी है।

PM मोदी ने आज देश को किया संबोधित

बता दें कि देश में टीकाकरण की शुरुआत के मात्र 9 महीनों बाद ही 21 अक्टूबर 2021 को टीके की 100 करोड़ डोज का लक्ष्य हासिल किया गया है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कोरोना टीकाकरण के मुद्दें पर बातचीत करते हुए कहा कि 100 करोड़ वैक्सीन डोज केवल एक आंकड़ा ही नहीं, ये देश के सामर्थ्य का प्रतिबिंब भी है। इतिहास के नए अध्याय की रचना है। ये उस नए भारत की तस्वीर है, जो कठिन लक्ष्य निर्धारित कर, उन्हें हासिल करना जानता है।

इसके साथ ही पीएम ने कहा कि भारत का टीका अभियान ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ का जीता जागता उदाहरण है। वैक्सीनेशन के दौरान कोई भदेभाव नहीं हुआ है। साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने अपने नागरिकों को 100 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई है और वो भी बिना पैसा लिए। 100 करोड़ वैक्सीन डोज का एक प्रभाव ये भी होगा कि अब दुनिया भारत को कोरोना से ज्यादा सुरक्षित मानेगी

पिछले 24 घंटे में दर्ज 15,786 नए मामले, गई 231 लोगों की जान

इस बीच देश में कोरोना के नए मामलों में कमी दर्ज हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, एक दिन में 15,786 ताजा मामले दर्ज हुए हैं। जबकि 24 घंटे में 231 लोगों की मौत हुई है।

Related Articles

Back to top button