ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
देश

आधी रात घर में घुसकर पत्रकार पर जानलेवा हमला, चार गिरफ्तार, दो जेल गए

रायपुर: नईदुनिया के पत्रकार मृगेंद्र पांडेय और उनके स्वजनों पर मंगलवार की आधी रात न्यू गायत्रीनगर स्थित घर में घुसकर जानलेवा हमला करने वाले एक दंपती समेत चार आरोपितों को खम्हारडीह थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चारों को बुधवार कोर्ट में पेश किया गया, जहां दंपती को जमानत मिल गई जबकि दो मुख्य आरोपित समेत उसके साथी को जेल भेज दिया गया। बाकी आरोपितों की पुलिस तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक न्यू गायत्रीनगर बी-10 निवासी नईदुनिया के पत्रकार मृगेंद्र पांडेय (37) मंगलवार रात 8.30 बजे घर पर थे, तभी कार से आए ढेबर स्टील सिटी अवंति विहार निवासी मुकेश सिंह (41) ने मृगेन्द्र पांडेय के घर के सामने कई बार हार्न बजाया जिसे सुनकर वे बाहर निकले तो मुकेश ने सड़क पर रखे गिट्टी को हटवाने कहा। तब मृगेंद्र ने कहा कि मेरी गिट्टी नहीं है। यह सुनते ही मुकेश अकारण गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर उसने मारपीट शुरू कर दी।

आवाज सुनकर मृगेंद्र की पत्नी विय लक्ष्मी पांडेय, मां शांति पांडेय भी घर से बाहर आ गए। नशे में धुत मुकेश ने उनके साथ भी गाली-गलौज की। इस बीच मृगेंद्र धक्का मारकर बाहर निकले। इसके बाद मुकेश वहां से चला गया। फिर रात दस बजे मुकेश अपनी पत्नी छवि सिंह (41), भिलाई सेक्टर-7 निवासी बहन सत्यवती रोहतास (50) और उसके पति रोहतास सिंह (54) के साथ दोबारा आकर गाली-गलौज करने लगा। यह देखकर मुहल्ले के लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। उसके बाद सभी आरोपित वहां से चले गए।

गेट तोड़कर घर में घुसे हमलावर

नशे में धुत मुकेश पर अकारण विवाद करने का भूत सवार हो गया था, लिहाजा वह आधी रात साढ़े बारह बजे अपने साथ भिलाई के मंयक गेहलावत (25) समेत अन्य पांच-सात अन्य साथियों के साथ डंडा, राड आदि लेकर पहुंचा। उस समय मृगेंद्र घर पर नहीं थे। आरोपित ने गेट तोड़कर घर के भीतर घुसे और उनकी पत्नी, मां के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे।

पत्नी ने फोन पर इसकी जानकारी दी तब मृगेंद्र कुछ देर के भीतर वहां पहुंचे। आरोपितों ने उन्हें देखते ही हमला कर दिया। इस हमले में उनके माथे, बाएं चेहरे, आंख के पास, कंधे में चोट आई। इस दौरान मुकेश और उसके साथी जान से मारने की धमकी दे रहे थे ।शोर सुनकर आसपास के लोगों, दोस्तों ने आकर बीच-बचाव किया।

इन पर गैरजमानतीय केस

खम्हारडीह पुलिस थाना प्रभारी ममता अली शर्मा ने बताया कि घटना की शिकायत पर हमलावर मुकेश सिंह, उसकी पत्नी छवि, बहन सत्यवती रोहतास और जीजा रोहतास सिंह, मयंक गेहलावत मूलत: हरियाणा के बहादुरगढ़ विवेकानंदनगर की मनीषा पति धरमपाल (39) समेत अन्य के खिलाफ धारा 294, 323, 506 बी, 452, 34 के तहत अपराध कायम कर लिया।

मामले में बुधवार दोपहर मुकेश, सत्यवती, रोहतास और मयंक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से सत्यवती रोहतास और उसके पति रोहतास सिंह को जमानत मिल गई जबकि मुकेश सिंह और मंयक गेहलावत को जेल भेजने का आदेश दिया गया।

Related Articles

Back to top button