ब्रेकिंग
NEET पेपर लीक मामले में बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, सीबीआई वकील के न पहुंचने पर मिली 3... जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोश... जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और ... इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए 'प्रधान जिंदाबाद' के न... PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में वर्चस्व की लड़ाई तेज, असली संगठन बताने को लेकर आमने-सामने आए दोनों गुट LADC नीति के विरोध में गर्माया वकीलों का आंदोलन, 27 जुलाई को लुधियाना कोर्ट परिसर में 89 अधिवक्ता बै... महिला इंस्पेक्टर से दुष्कर्म के आरोपी SI साहिबमीत सिंह पर बड़ा खुलासा, दादा और पिता भी रह चुके हैं प... मानसा में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से गैंगरेप, परिजनों की शिकायत पर 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
छत्तीसगढ़

मेट्रो सिटी की तर्ज पर लगेंगे यूनीपोल

भिलाई। मेट्रो सिटी की तर्ज पर भिलाई में यूनीपोल लगेगा। इसके लिए बेतरतीब ढंग से लगे होर्डिंग से हटाया जा रहा है। लगातार तीन दिन से भिलाई निगम द्वारा कार्रवाई की जा रही है।होर्डिंग के लिए नियुक्त एजेंसियों को कई बार नोटिस देकर होर्डिंग हटाने के लिए कहा गया था, परंतु दिखावा मात्र की कार्रवाई करने के कारण नगर निगम ने पूरे शहर से अवैध होर्डिंग को हटाने का फैसला लिया है।शहर की सुंदरता के मद्देनजर अवैध होर्डिंग को हटाने का काम प्रत्येक जोन क्षेत्र में किया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर नेशनल हाइवे से लगे हुए सर्विस रोड के समीप के होर्डिंग को हटाया जा रहा है।
बेतरतीब तरीके से लगे होर्डिंग दिखने में भी भद्दे नजर आते थे, एकरुपता नहीं होने के कारण शहर की सुंदरता को भी प्रभावित कर रहा था। वहीं महापौर नीरज पाल के निर्देश पर अब शहर में एकरुपता दिखने वाले यूनीपोल का कांसेप्ट लाया जाएगा। इसके लिए महापौर नीरज पाल की अध्यक्षता में महापौर की परिषद ने यूनीपोल लगाने के कार्य पर मुहर लगा दी थी। बहुत जल्द ही इस पर कार्य प्रारंभ हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button