ब्रेकिंग
Indore Water Crisis 2026: इंदौर में गहराया जल संकट, जिला प्रशासन ने शहर और गांवों में नई बोरिंग पर ल... Jabalpur High Court News: बिस्तर पर लेटे-लेटे और सिर्फ अंडरवियर में वीडियो कॉलिंग पर पेश हुआ अफसर, ह... Dhamtari Farmer Honored: खेती में नवाचार के लिए धमतरी के किसान अरुण सार्वा को मिला 'उत्कृष्ट कृषक रत... Chhattisgarh State Foundation Day 2026: 1 नवंबर से शुरू होगा छत्तीसगढ़ राज्योत्सव, केंद्रीय गृहमंत्र... Chhattisgarh News: कवर्धा में बैगा बच्चों की मौत पर गरमाई सियासत, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सरकार को घे... Sukma Naxal Dump Recovered: सुकमा के जंगलों में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, टिफिन आईईडी, डेटो... Cyclone Arnab Impact in Kanker: कांकेर में चक्रवात 'अर्नब' का कहर, झमाझम बारिश से सभी स्कूल-आंगनबाड़... Kanker Professor Arrested: प्रैक्टिकल में कम नंबर देने की धमकी और टेलीग्राम पर अश्लील वीडियो भेजने व... छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करवा चौथ की तैयारियां तेज, 29 अक्टूबर को रखा जाएगा सुहागिनों का यह प... Dantewada News: बस्तर दशहरा से वापस लौटी मां दंतेश्वरी की छत्र-डोली, गॉड ऑफ ऑनर के साथ शहर में हुआ भ...
मनोरंजन

मिलिंद गाबा और प्रिया बेनीवाल बंधे शादी के बंधन में

पिछले कुछ समय से छोटे पर्दे से लेकर बॉलीवुड तक कई सेलेब्स का शादी के बंधन में बंधने का सिलसिला जारी है। 14 अप्रैल को आलिया और रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंधे हैं और अब इसी क्रम में मशहूर सिंगर और रैपर मिलिंद गाबा का नाम भी शामिल हो गया है। मिंलिंद दूल्हा बन घोड़ी चढ़ चुके हैं। वह अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया बेनीवाल संग शादी रचा रहे हैं, दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने उनकी हल्दी मेहंदी और बारात की तस्वीरें वीडियो अपनी इंस्टास्टोरी से शेयर की हैं। जिसमें दूल्हे मियां बने मिलिंद गाबा बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं।

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी मिलिंद गाबा की शादी में शामिल हुईं। उन्होंने अपनी इंस्टास्टोरी से तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘हमारा मुंडा घोड़ी चढ़ ही गया’। इस दौरान अक्षरा भी लाल चटख लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।
सिंगर मिलिंद गाबा ने हाल ही में गर्लफ्रेंड प्रिया संग सगाई की थी। उन्होंने अपनी सगाई में एक ग्रैंड पार्टी दी थी जिसमें कई सितारों ने शिरकत की थी। मिलिंद ने सगाई की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इसके बाद से उनके प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए थे और आज वह दूल्हे राजा बनकर अपनी दुल्हनियां लेने पहुंच गए हैं।मिलिंद ने शादी से पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी शादी के फंक्शन 11 अप्रैल से शुरू हो जाएंगे। इसके बाद 13 को कॉकटेल पार्टी होगी। 15 तारीख को प्रिया के घर मेहंदी सेरेमनी होगी। 16 अप्रैल को हमारी शादी जाट और पंजाबी रीति-रिवाज से होगी।

Related Articles

Back to top button