ब्रेकिंग
Political Reset: तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस खत्म! एक्टर विजय कल बनेंगे नए मुख्यमंत्री, जानें शपथ ... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; डीपफेक वीडियो ... West Bengal News: शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री; अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक ब... Saharsa Mid Day Meal News: सहरसा में मिड डे मील बना 'जहर'! लगातार दूसरे दिन 80 बच्चे बीमार, बिहार शि... Mumbai Watermelon Case: तरबूज खाकर खत्म हो गया पूरा परिवार! आयशा ने 10वीं में हासिल किए 70% अंक, पर ... NCR Crime News: 30 मुकदमों वाला कुख्यात गैंगस्टर सूरज चिढ़ा गिरफ्तार; दिल्ली-NCR में फैला रखा था जरा... Bulandshahr Accident: बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा; बेकाबू ट्रक ने परिवार को कुचला, पति-पत्नी और 3 म... DMK vs Congress: इंडिया गठबंधन में बड़ी दरार? कनिमोझी ने स्पीकर को लिखा पत्र- 'संसद में कांग्रेस से ... Suvendu Adhikari Agenda: भाषण कम, काम ज्यादा और घोटालों पर कड़ा एक्शन; शुभेंदु अधिकारी ने बताया अपना... Allahabad High Court: सपा सांसद रामजीलाल सुमन को बड़ा झटका; सुरक्षा की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने ...
लाइफ स्टाइल

पटना हाईकोर्ट ने निजी सहायक के पदों पर निकालीं भर्तियां

पटना हाईकोर्ट ने निजी सहायक के रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार पटना हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की सुविधा 15 अप्रैल, 2022 से शुरू कर दी गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 5 मई, 2022 को निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आखिरी समय में किसी भी तकनीकी समस्या से बचने के लिए आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें।

कुल 45 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को पटना हाईकोर्ट के अंतर्गत निजी सहायक के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। आवेदक इस बात का ध्यान रखें कि यह भर्ती अनुबंध आधारित होगी। चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 30 हजार तक का वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार पटना हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि पर किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से या विश्वविद्यालय / संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक, अंग्रेजी शॉर्टहैंड का प्रमाण पत्र और कंप्यूटर एप्लीकेशन में कम से कम छह महीने के पाठ्यक्रम का डिप्लोमा / प्रमाण पत्र होना चाहिए। अन्य योग्यताओं की जानकारी के लिए उम्मीदवार नोटिफिकेशन को चेक करें। आवेदकों की आयु-सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष होनी चाहिए।

कैसे होगा चयन?
इस भर्ती के लिए आवेदकों का चयन अंग्रेजी शॉर्टहैंड-कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट 80 शब्द प्रति मिनट, अंग्रेजी कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट की एक अलग परीक्षा 40 शब्द प्रति मिनट और वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। साक्षात्कार के लिए बुलाए गए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची न्यायालय की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।

Related Articles

Back to top button