ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में लोक कला महोत्सव में राज्यपाल उईके होंगी शामिल

बिलासपुर। डा. सीवी रामन विश्वविद्यालय के तीन दिवसीय रामन लोक कला महोत्सव-2022 में प्रदेश की राज्यपाल अनुसुइया उईके शामिल होंगी। महोत्सव का शुभारंभ राज्याल के कर कमलों से होगा। पहले दिन तमनार से आए करमा दल और कोंडागांव के ककसाड़ नृत्य की प्रस्तुति देंगे। इस अवसर पर खेलो इंडिया खेलो में पहुंचने वाले विश्वविद्यालय की कबड्डी टीम को राज्यपाल पुरस्कृत करेंगी। तीन दिनों तक विश्वविद्यालय में छत्तीसगढ़ी लोक कला, लोक नृत्य, लोक गाथा और लोक गीत के कलाकार प्रस्तुति देंगे। पूरा अचंल रामन लोक कला महोत्सव के आनंद में सरोबार होगा।विश्वविद्यालय के कुलसचिव गौरव शुक्ला ने बताया कि लोक कला महोत्सव 2022 में प्रदेश की राज्यपाल और विश्वविद्यालय की कुलाध्यक्ष अनुसुइया उईके 20 अप्रैल को शामिल होंगी। राजभवन से उनके आगमन की अनुमति मिलने के बाद विश्वविद्यालय में तैयारी की जा रही है। कुलसचिव शुुक्ला ने बताया कि तीन दिनों के लोक कला महोत्सव और 23 अप्रैल के वार्षिक उत्सव की तैयारी अंतिम चरण में है। उन्होंने पहले दिन शुभारंभ के बाद तमनार से आए जनक राम व साथी करमा नृत्य की प्रस्तुति देंगे। इसके ठीक बाद कोंडागांव के हरि लाल ककसाड़ नृत्य करेंगे। यह नृत्य विशेष रूप में महोत्सव में होगा।इस अवसर पर मृदा शिल्प, अलसी व केले से कपड़ा निर्माण, वुडन आर्ट, राट आर्ट, बेलमेटल, क्राफ्ट एंड किऐशन, बांस कला, आर्गेनिग खेती, मोती कृषक एवं आयुर्वेदिक उत्पाद को लेकर प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button