ब्रेकिंग
Swachh Korba: दिल्ली-इंदौर की तर्ज पर आधुनिक मशीनों से होगी कोरबा की सफाई, 50 करोड़ के PPP मॉडल का प... Chhattisgarh Crime: रिसॉर्ट की आड़ में चल रहा था प्रतिबंधित लकड़ियों का खेल, संयुक्त टीम ने किया पर्... Bemetara Transformer Blast: बिजली विभाग की लापरवाही ने ली 3 किसानों की जान, गांव में पसरा मातम Prashant Kishor Delhi Expansion: जन सुराज पार्टी जल्द करेगी दिल्ली स्टीयरिंग कमेटी का ऐलान, पूर्वांच... Surajpur Police Action: सूरजपुर में अपराध के 2 बड़े मामले! उमापुर में पति अरेस्ट, पकनी गांव में आशिक... Chhattisgarh Crime: कांकेर के आमाबेड़ा में सगे भाई की हत्या, 16 गवाहों के बयान पर दोषी को मिली उम्रक... Chhattisgarh Forest News: ढोढ़ीआरा जंगल में करंट लगने से नर हाथी की मौत, 11 शिकारियों के समूह का खुल... Bank Strike in Jashpur: 28 से 30 सितंबर तक बैंकों की हड़ताल; परेशानी से बचने के लिए रविवार को भी खुल... Raipur Ganesh Visarjan: महादेव घाट पर 3180 मूर्तियों का विसर्जन, भारी बारिश में भी दिखा बाप्पा के भक... Jharkhand Education News: हाउसहोल्ड सर्वे में लापरवाही, 2470 शिक्षकों और 56 अधिकारियों को शोकॉज नोटि...
मनोरंजन

लीना चंद्रवरकर ने दिवंगत किशोर कुमार से जुड़ा एक किस्सा किया साझा

मुंबई | दिग्गज अभिनेत्री लीना चंद्रवरकर ने ‘डीआईडी लिटिल मास्टर्स 5’ में बताया कि किस तरह दिवंगत किशोर कुमार ने उन्हें पहली बार मिलने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया था। वह लोकप्रिय पाश्र्व गायक सुदेश भोसले के साथ एक विशेष अतिथि के रूप में दिखाई दीं।

जब होस्ट जय भानुशाली ने दिवंगत गायक की पत्नी से उनकी प्रेम कहानी के बारे में पूछा तो लीना ने बताया कि उन्होंने किशोर कुमार से मिलने का प्रस्ताव ठुकरा दिया था। फिर एक रात जब उनके पिता ने उन्हें मुसीबत कहा तो उन्होंने अपना घर छोड़ने का फैसला कर लिया। उन्होंने किशोर कुमार का नंबर डायल किया और उनसे पूछा कि क्या वह उनसे शादी करना चाहेंगे। ‘डीआईडी लिटिल मास्टर्स’ जी टीवी पर प्रसारित होता है।

Related Articles

Back to top button