ब्रेकिंग
Bihar Crime News: जमुई में नाबालिग लड़की के साथ शर्मनाक हरकत का वीडियो वायरल, विपक्ष के हमले के बाद ... MP Politics News: बुरहानपुर में AIMIM प्रदेशाध्यक्ष मोहसिन खान का बड़ा दावा; राहुल गांधी के कार्यक्र... MP News Today: इंदौर में हॉस्टल में छात्रा का सुसाइड अटेम्प्ट, उधर धार में महिला की मौत पर पुलिस का ... Bhopal Crime & Tax News: नवीबाग में चोरी-छिपे चल रही थी 'गुरु' गुटखा फैक्ट्री; सेंट्रल GST इंटेलिजें... Chhattisgarh Cow Death Case: चारा-पानी के अभाव में 30 मवेशियों ने तोड़ा दम! सूरजपुरा गोठान में भुखमर... MP Crime News: मध्य प्रदेश में फर्जी पासपोर्ट रैकेट का भंडाफोड़; 6 राज्यों में BSF और STF का छापा, प... Rajasthan Nikay Chunav Today: 268 निकायों में सभापति व 5 निगमों में मेयर के लिए वोटिंग जारी; दोपहर 3... Alwar Thresher Accident: शादी से 2 महीने पहले उजड़ी खुशियां! अलवर में थ्रेसर की बेल्ट में फंसने से य... Mumbai Palestine Support News: गाजा समर्थन में पतंग उड़ाने पर विवाद; छात्रा हर्षदा बोराडे ने मुंबई प... Sahil Wakode Death Case: ChatGPT संदेह और दबाव में छात्र की मौत! IIT बॉम्बे के प्रोफेसर पर केस, Crim...
धार्मिक

गर्मियों में घर में निकलने वाली चीटियां देती हैं विवाद और बर्बादी का संकेत, पर चीटी का इस रूप में देखा जाना होता है शुभ

अक्सर गर्मियों में घर के आस पास या घर के अंदर चीटियों को निकलते देखा जाता है. ये चीटियां काली भी हो सकती हैं लाल भी हो सकती हैं. चीटियों का यूं निकलना कोई आम बात नहीं बल्कि भविष्य में होने वाली घटनाओं को दर्शाता है. ज्‍योतिष शास्‍त्र के मुताबिक ये अदना सा जीव आपकी किस्‍मत पर बड़ा असर डालता है. ऐसे में चलिए जानते चीटियों को किस रूप में निकलते देखना शुभ संकेत होता है कौन सा रूप होने वाले विवाद आने वाली बर्बादी को दर्शाता है
लाल चीटी का निकलना
घर में यदि लाल चीटियां (Red Ants) निकलें तो सावधान हो जाएं. इनका घर में दिखना अच्‍छा नहीं माना जाता है. यह भविष्‍य में धन हानि, विवाद होने या किसी मुसीबत के आने का संकेत देती हैं.

काली चीटी निकलना
यदि घर में काली चीटियां (Black Ants) निकलें तो खुश हो जाइए. यह आपके जीवन में सुख-समृद्धि आने का संकेत है. काली चीटियों का निकलना धन लाभ कराता है.

चावल के बर्तन में चीटी होना
यदि चावल के बर्तन में काली चीटियां हो जाएं तो इसे बेहद शुभ माना जाता है. यह आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सकारात्‍मक बदलाव आने का संकेत है.

चीटियां अंडा लेकर जाएं
यदि ढेर सारी लाल चीटियां अपने मुंह में अंडा (Egg) लेकर जाती हुईं तो दिखें तो यह अच्‍छा होता है.

काली चीटियों के आने की दिशा
यदि काली चीटियां उत्तर दिशा से आती हुई दिखें तो यह किसी शुभ खबर के मिलने का पूर्व संकेत है. वहीं काली चीटियों का दक्षिण दिशा से आना धन लाभ कराता है. पूर्व दिशा से आने वाली चीटियां भी सकारात्‍मक सूचना मिलने का इशारा देती हैं. वहीं पश्चिम दिशा से काली चीटियों का आना यात्रा का योग बनाता है.

चीटियों का भूखा रहना
चीटियां यदि आपके घर में भूखी रहें तो यह बहुत अशुभ होता है. लिहाजा जब भी चीटियां दिखें तो उन्‍हें आटा शक्‍कर जरूर डालें.

Related Articles

Back to top button