ब्रेकिंग
DTC Bus Vandalism Delhi: डीटीसी बस हड़ताल के दौरान तोड़फोड़ और हिंसा मामले में 12 गिरफ्तार, साजिशकर्... Delhi Prison Crime News: अति-सुरक्षित रोहिणी जेल के वार्ड 3 में खूनी संघर्ष, आर्म्स एक्ट के बंदी की ... Vidisha News: गांवों को गरीबी मुक्त बनाने के लिए शिवराज सिंह चौहान की बड़ी पहल; विदिशा से 'जिला समृद... Ujjain News: युवाओं को परिपक्व न मानकर अलग न करें; AI और नई सोच देश को देगी दिशा— स्वामी अवधेशानंद ग... Delhi Crime News: रोहिणी जेल में आर्म्स एक्ट के आरोपी कैदी की निर्मम हत्या, दोपहर 12 बजे हुई वारदात ... Madhya Pradesh Rain Alert: भोपाल, जबलपुर समेत कई जिलों में तूफानी बारिश; 22 से 24 सितंबर तक जारी रहे... Chandra Shekhar Azad in Basti: आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर ने भरी हुंकार, 2027 के यूपी चुनाव म... Bhopal RTO Officer Death: भोपाल में RTO इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले की हथौड़े से हत्या; प्रेमी ने घर क... Indore MP Politics: इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय का नया विवाद; कांग्रेस का पलटवार— कहा 'BJP ने हमेशा म... Chhatarpur News Today: हिंदू राष्ट्र के लिए फिर गूंजेगा बागेश्वर धाम का हुंकार; जानिए धीरेंद्र शास्त...
उत्तरप्रदेश

यूपी सरकार का बड़ा फैसला! घर के एक सदस्य को देगी रोजगार, जान लीजिए प्लान

Family Card UP: यूपी की जनता को राज्य की योगी सरकार (Yogi Government) बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है. राज्य सरकार चुनाव में किए वादे को पूरा करने के लिए अब प्रदेश भर के लोगों के सामाजिक और आर्थिक स्थिति की स्थिति के सटीक आंकलन के लिए परिवार कार्ड बनाने पर विचार कर रही है. इसके लिए उच्च स्तर पर एक समिति बना कर योजना बनाई जाएगी.

परिवार के एक सदस्य को मिलेगा रोजगार

परिवार कार्ड आधार से लिंक होगा और इसके आधार पर परिवार के कम से कम सदस्य को रोजगार दिया जाएगा. अभी राज्य में राशन कार्ड के आधार पर परिवार की सूचनाएं उपलब्ध हैं. सरकार मिशन रोजगार के तहत अलग-अलग योजनाओं और रिक्त पदों पर भर्ती करके इसे पूरा करने में जुटी हुई है. लेकिन इस पूरे प्लान के लिए सरकार के पास राज्य के परिवारों की विस्तृत जानकारी जरूरी है.

सरकार कर रही तैयारी

योगी सरकार इस वादे को पूरा करने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है. सरकार सभी परिवारों का कार्ड बनाएगी ताकि इसके माध्यम से परिवार और उसके सदस्य इंगित किए जा सकें. इस कार्ड में परिवार के बारे में सभी जानकारियां दर्ज होंगी. परिवार में कितने सदस्य हैं, उनकी शिक्षा क्या है, उनकी उम्र क्या है, कौन-कौन नौकरी करता है या रोजगार से जुड़ा हुआ है, यह सभी जानकारियां इस कार्ड में दर्ज होंगी.

परिवार कार्ड को आधार से लिंक करने पर सरकार के पास उस परिवार से संबंधित सटीक जानकारी होगी कि किन परिवारों में एक भी व्यक्ति रोजगार से नहीं जुड़ा हुआ है. इसके अलावा, परिवार की सामाजिक स्थिति की भी जानकारी मिलेगी. और फिर इसी आधार पर राज्य सरकार अपनी विभिन्न रोजगार योजना से जोड़कर रोजगार उपलब्ध कराएगी.

Related Articles

Back to top button