ब्रेकिंग
Jharkhand Fencing Association: रांची में JFA की वार्षिक आमसभा संपन्न; खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण ... Jharkhand Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव में दिलचस्प हुआ मुकाबला; एनडीए के दावों के बीच गठबंधन... Hazaribagh Crime News: अवैध खनन और नशे के कारोबार पर भड़कीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी; हेमंत सर... Karnal Building Scam: 34 करोड़ की निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा घोटाला; 2 एक्सईएन निलंबित, निर्माण स... Amritsar Vigilance News: PSPCL का अकाउंटेंट 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार; विजिलेंस ... Ludhiana Hosiery Theft: प्रीतम नगर में बेखौफ चोरों का दुस्साहस; फैक्ट्री से धागे के बोरे उड़ाए, पूरी ... Harike Headworks Crime: हरिके हेडवर्क्स पर होम गार्ड जवान पर जानलेवा हमला; तेजधार हथियारों से वार कर... Ludhiana Crime News: जै सिंह नगर में बाइक सवार युवक से हथियारों के बल पर लूटपाट; 6 बदमाशों ने छीनी ब... Gas Supply Crisis: जालंधर में गैस की किल्लत; हॉर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव का असर, 2 महीने से सिलेंडर ... Hajipur Illegal Mining: अवैध खनन पर हाजीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; टिपर और पोकलेन मशीन के साथ पकड़े...
देश

दबंगों ने बाइक का एक्सीलेटर तेज करने पर युवक की पिटाई

भागलपुर के कमल नगर कॉलोनी गेट पर मोटरसाइकिल का एक्सीलेटर तेज करने के बाद दबंग युवकों ने अशोक उर्फ लड्डू की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद घायल को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। दरअसल मृतक लड्डू का एक साथी मोटरसाइकिल से आया था और उसने मोटरसाइकिल का एक्सीलेटर तेज कर दिया। जिसको लेकर विवाद शुरू हुआ और कुछ आपराधिक तत्व के युवकों के द्वारा आधे घंटे से अधिक समय तक जमकर पिटाई की गई। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है।

घटना के बारे में लोगों ने बताया कि मुख्य सड़क पर आधे घंटे से अधिक समय तक मारपीट होता रहा। पर पुलिस युवक की मौत के बाद ही पहुंची। वहीं परिजन डर के कारण अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। घटना की जानकारी पाकर बबरगंज थानेदार विश्वबंधु कुमार ,दरोगा शंकर कुमार पुलिस बलों के साथ मौके पर पहुंच जांच में जुट गए। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगालने में लगी है।

Related Articles

Back to top button