ब्रेकिंग
Raxaul News: भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध चीनी नागरिक गिरफ्तार, ई-रिक्शा से जा रहा था नेपाल, SSB ने दब... Telangana POCSO Case: पॉक्सो मामले में बंदी भगीरथ को झटका, हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद किया स... Bengal Politics: सॉल्ट लेक में टीएमसी दफ्तर से बरामद हुए कई आधार कार्ड, बीजेपी के ताला खोलने के बाद ... Ulhasnagar Crime News: उल्हासनगर में इंसानियत शर्मसार! मंदिर प्रवेश विवाद में महिलाओं के बाल काटे, च... Samba Narco Demolition: सांबा में ड्रग तस्करों के 'नार्को महलों' पर चला बुलडोजर, 60 करोड़ की 50 कनाल... Delhi Startup Scheme: दिल्ली में महिलाओं को स्टार्टअप के लिए मिलेगा ₹10 करोड़ का बिना गारंटी लोन, सी... Bharatmala Expressway Accident: बालोतरा में भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर पलटी स्कॉर्पियो, गुजरात के 3 श्... केरल शपथ ग्रहण: सीएम वी डी सतीशन के साथ 20 मंत्री भी लेंगे शपथ; राहुल, प्रियंका और खरगे रहेंगे मौजूद CBSE 12th Result: सीबीएसई ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) विवाद पर शिक्षा सचिव संजय कुमार का बड़ा बयान, फी... Jamui Viral News: जमुई में बुढ़ापे के अकेलेपन से तंग आकर 65 के बुजुर्ग और 62 की महिला ने मंदिर में र...
व्यापार

भारत की इकलौती ट्रेन जिसमें नहीं लगता किराया, 73 साल से फ्री में यात्रा कर रहे लोग

Indian Railways: देश में लाखों लोग हर दिन रेल से सफर करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ट्रेन ऐसी भी है जिनमें सफर करने के लिए आपको किराया नहीं देना पड़ता है. आइए बताते हैं इस खास ट्रेन के बारे में.

ये स्पेशल ट्रेन हिमाचल प्रदेश और पंजाब के बॉर्डर पर चलती है. अगर आपको भाखड़ा नागल बांध देखने जाना है तो आप भी फ्री में इस ट्रेन से सफर का आनंद ले सकते हैं

इस ट्रेन में नहीं लगता है किराया

दरअसल, ये ट्रेन नागल से भाखड़ा बांध के बीच चलती है. इस ट्रेन से कुल 25 गांवों के लोग पिछले करीब 73 साल से फ्री में यात्रा कर रहे हैं. अब आप यह जरूर जानना चाहेंगे कि ऐसा कैसे संभव है. आइए जानते हैं कि रेलवे इसकी इजाजत कैसे देता है?

गौरतलब है कि इस ट्रेन को लोगों को भागड़ा डैम की जानकारी देने के लिए चलाया जाता है. इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि लोगों को ये बताया जाए कि इस डैम को बनाने में किन दिक्कतों का सामना करना पड़ा था. इसका संचालन भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड करता है. आपको बता दें कि पहाड़ों को तोड़ कर इस रेलवे ट्रैक को बनाया गया था.

73 साल से लोग कर रहे फ्री सफर

आपको बता दें इस ट्रेन को 1949 में चलाया गया था और पिछले 73 साल से लोग इससे फ्री में यात्रा कर रहे हैं. इस ट्रेन के जरिए 25 गांव के 300 लोग रोजाना सफर करते हैं. इस ट्रेन का सबसे ज्यादा फायदा छात्रों को होता है. ट्रेन नंगल से डैम तक चलती है और दिन में दो बार सफर तय करती है. इसमें कोई टीटीई मिलेगा. डीजल इंजन से चलने वाली इस ट्रेन में एक दिन में 50 लीटर डीजल की खपत होती है. जब एक बार इस ट्रेन का इंजन स्टार्ट हो जाता है तो भाखड़ा से वापस आने के बाद ही बंद होता है.

कितने बजे चलती है ये ट्रेन?

ये हास ट्रेन सुबह 7:05 पर नंगल से चलती है और लगभग 8:20 पर ये ट्रेन भाखड़ा से वापस नंगल की ओर आती है. इसके बाद, दोपहर में एक बार फिर 3:05 पर ये नंगल से चलती है और शाम 4:20 पर ये भाखड़ा डैम से वापस नंगल को आती है.

Related Articles

Back to top button