ब्रेकिंग
Hyderabad-Jaipur Weekly Express: रेलवे का बड़ा तोहफा; अब साप्ताहिक चलेगी हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस, इन... Raja Raghuvanshi Murder Case: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम के नेपाल भाग... Ujjain Mahakal Elephant Controversy: महाकाल के हाथी 'श्यामू' को लेकर विवाद; वन विभाग की टीम को नहीं ... CM Mohan Yadav Sagar Visit: 14 जून को केसली पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव; देवरी और केसली के लिए हो सकती ... Anganwadi Nutrition Scam: आंगनवाड़ी के लड्डू प्रीमिक्स में निकला सांप का बच्चा; जानें बच्चों को कैसे... Morena News: चंबल का मान बढ़ा; पैरा आर्म रेसलर निरंजन गुर्जर ने नेशनल चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मे... Chhindwara MP Visit: सांसद बंटी विवेक साहू ने टेकापार और मानेगांव में लगाई चौपाल; समस्याओं का मौके प... Ratlam News: जावरा की डेयरी में दूध में मिलाया जा रहा था प्रोटीन पाउडर; खाद्य विभाग ने मारा छापा, भा... Diesel Theft in Shahdol: शहडोल में रेलवे की बड़ी लापरवाही; बुढार स्टेशन पर खड़े रेल इंजन से उड़ाया गया ... Jabalpur News: पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को फिर मिली जान से मारने की धमकी; गोरखपुर थाने में...
मध्यप्रदेश

एमपी के इस जिला अस्पताल का बुरा हालः गर्मी से राहत पाने मरीजों को घर से लाने पड़ रहे पंखे, मरीजों ने बताई अपनी पीड़ा

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के कई जिलों के जिला अस्पताल में चिकित्सा सुविधा व्यवस्था का बुरा हाल है। कहीं साफ-सफाई का अभाव तो कहीं डॉक्टरों की कमी। किसी अस्पताल में बेड की कमी है तो इस भरी गर्मी में पंखे खराब हो गए हैं। लिहाजा मरीजों को घर से पंखा लाना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार शिवपुरी जिले में चिलचिलाती गर्मी का दौर जारी है ऐसे में जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को पंखा तक नसीब नहीं हो पा रहा है। मजबूरी में मरीजों को बाजार से खरीद कर पंखे लाने पड़ रहे हैं।

दरअसल जिला अस्पताल के कई वार्डों के पंखे लंबे समय से खराब है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा उसे सुधरवाया नहीं गया है। पंखे खराब होने से मरीजों का गर्मी से बुरा हाल है। ऐसी स्थिति में मरीजों को खुद अपने ही पैसों से बाजार से पंखा खरीद कर लाना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में मरीजों को गर्मी से निजात दिलाने परिजन घर से पंखे लेकर पहुंचते हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजन ने यह जानकारी दी है।

Related Articles

Back to top button