ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...
विदेश

श्रीलंका में ईस्टर हमले के मास्टरमाइंड की हुई पहचान, नौ आत्मघाती हमलावरों ने 270 लोगों की ली थी जान

कोलंबो। श्रीलंका के एक शीर्ष मंत्री ने कहा कि 2019 में ईस्टर संडे हमलों के मुख्य षडयंत्रकारी की पहचान कर ली गई है और वह एक कट्टरपंथी मौलवी है। फिलहाल वह हिरासत में है। इन हमलों में 11 भारतीय सहित 270 लोग मारे गए थे। आतंकी संगठन आइएस से जुड़े स्थानीय इस्लामी चरपमंथी समूह नेशनलिस्ट तौहीद जमात (एनटीजे) के नौ आत्मघाती हमलावरों ने तीन चर्चो और कई लग्जरी होटलों को निशाना बनाते हुए इन हमलों को अंजाम दिया था।

जन सुरक्षा मंत्री सरथ वीरशेखरा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘नौफर मौलवी (ईस्टर पर बम विस्फोटों का) मुख्य षडयंत्रकारी था।’ उन्होंने बताया कि 32 संदिग्धों पर हत्या और हत्या की साजिश रचने को लेकर उसे आरोपित किया गया है। उन्होंने बताया कि आठ डोजियर अटार्नी जनरल को सौंपे गए हैं और 75 अन्य संदिग्ध हिरासत में हैं। मंत्री ने बताया कि रिमांड हिरासत में कुल 211 संदिग्ध हैं जिनमें 32 को आरोपित किया गया है।

इस बार बढ़ाई गई सुरक्षा

2021 में श्रीलंका में ईस्टर के पहले सभी चर्चों में सुरक्षा बढ़ा दी गई। वरिष्ठ उप महानिरीक्षक और पुलिस प्रवक्ता अजित रोहाना ने संवाददाताओं से कहा था कि हमारे द्वारा 12,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात करके चर्चों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी।

Related Articles

Back to top button