ब्रेकिंग
Supreme Court Verdict: विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुर... Gwalior Crime News: सौतेला पिता ही निकला 13 वर्षीय छात्रा का हत्यारा; शव को नदी में मगरमच्छों के बीच... MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा तोहफा; 21 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति, स्वामित्व ... CBSE Class 12th Results: ऑन-स्क्रीन मार्किंग में धांधली का आरोप; NSUI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की... Ahmedabad Sports Club Bomb Threat: अहमदाबाद स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट की धमकी; लश्कर और दाऊद इब्राह... Yogi Adityanath in Kushinagar: कुशीनगर को बड़ी सौगात; फाजिलनगर अब कहलाएगा 'पावागढ़', सीएम योगी ने किय... DK Shivakumar CM News: कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- 'न... ED Raids on Drugs Network: दाऊद इब्राहिम के करीबी सलिम डोला पर ईडी का शिकंजा; मुंबई से राजकोट तक 20 ... Bihar Politics: बंगले पर घमासान! राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के आदेश पर भड़की RJD, सम्राट चौधरी का... Mathura Crime News: फर्जी साधु का पर्दाफाश; हाई-पैकेज वाली युवतियों को फंसाकर करता था दुष्कर्म और ब्...
विदेश

उत्तर कोरिया ने कोविड-19 मुक्त होने का किया दावा, WHO को सौंपी रिपोर्ट

सियोल। उत्तर कोरिया ने दावा किया है कि उसकी सीमा में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण की घुसपैठ नहीं हुई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organisation) को पेश किए गए अपने रिपोर्ट में एक बार फिर उत्तर कोरिया ने बताया है कि वहां अब तक कोविड-19 का एक भी मामला नहीं आया है और उसका रिकॉर्ड कायम है। बता दें कि कोविड-19 महामारी की शुरुआत को एक साल से अधिक समय बीत चुका है और अब तक उत्तर कोरिया ने अपने प्रयासों के बदौलत घातक वायरस से दूरी बरकरार रखा है। इस क्रम में इसने अपनी सीमाओं को बंद कर दिया, पर्यटकों पर रोक लगा दी साथ ही राजनयिकों को बाहर कर दिया।

इसके अलावा सीमा पार ट्रैफिक को लगभग बंद कर दिया और महामारी के लक्षण दिखते ही हजारों लोगों को क्वारंटाइन कर दिया लेकिन इसके बाद भी उत्तर कोरिया का कहना है कि उसके देश में कोविड-19 का एक भी मामला सामने नहीं आया। उत्तर कोरिया ने कोरोनावायरस से देश को बचाने के अपने प्रयास को ‘राष्ट्र के अस्तित्व का सवाल’ करार दिया था।

उत्तर कोरिया के इस दावे पर भरोसा करना मुश्किल है क्योंकि उत्तर कोरिया की स्वास्थ्य व्यवस्था अच्छी स्थिति में नहीं है और देश का कारोबार भी संक्रमण से प्रभावित चीन के साथ है और यह कारोबार उसकी अर्थव्यवस्था के लिए जीवन रेखा के समान है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के उत्तर कोरिया के प्रतिनिधि एडविल सल्वाडोर ने बुधवार को बताया कि उत्तर कोरिया ने कहा है कि उसने महामारी की शुरुआत से एक अप्रैल तक 23,121 लोगों की जांच की है, लेकिन इनमें से कोई भी संक्रमित नहीं पाया गया। सल्वाडोर ने कहा कि उत्तर कोरिया ने 26 मार्च से एक अप्रैल के बीच 732 लोगों की जांच की।

WHO के अधिकारियों ने बताया कि उत्तर कोरिया में क्वारंटाइन किए गए लोगों की संख्या अब एजेंसी के साथ साझा नहीं कर रहा है। उत्तर कोरिया ने मंगलवार को कहा था कि वह कोरोना वायरस से अपने खिलाड़ियों की रक्षा करने के लिए टोक्यो  ओलंपिक में हिस्सा नहीं लेगा।

Related Articles

Back to top button